फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: सेक्टर 21 में सघन स्वच्छता अभियान चलाया

विज्ञापन
विज्ञापन
गुरुग्राम। सेक्टर 21 के निवासियों ने प्रशासन के सहयोग से सेक्टर में सघन स्वच्छता अभियान चलाया। इसका नाम ऑपरेशन कायाकल्प दिया गया। इस अभियान के तहत सेक्टर की मुख्य सड़कों, बाजार और रिहायशी इलाकों की सफाई की गई। पिछले कई महीनों से जमा कूड़े के ढेर, मलबे को हटाया गया।
विज्ञापन

इस अभियान में बच्चों, युवाओं, महिलाओं और वरिष्ठ नागरिकों ने अपने घरों के सामने पांच मीटर तक के क्षेत्र की खुद सफाई की। आरडब्ल्यूए अध्यक्ष प्रकाश लांबा ने बताया कि हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण की ओर से एक ट्रैक्टर -ट्रॉली, एक जेसीबी मशीन और छह मजदूर उपलब्ध कराए थे। सेक्टर आरडब्ल्यूए ने अपने खर्च पर 15 मजदूर लगाए। इस इलाके में पहले सफाई का काम कर रही कंपनी सुखमा ने एक लीडर और 10 मजदूर आधे दिन के लिए उपलब्ध कराए। ठेकेदार सतीश बंसल ने एक जेसीबी और छह मजदूर उपलब्ध कराए। आरडब्ल्यूए महासचिव केएल शर्मा ने बताया कि नगर निगम इस अभियान में शामिल नहीं हुआ मगर उन्होंने अगले कार्यदिवस पर पर्याप्त स्टाफ और मशीनरी देने का आश्वासन दिया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें