फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: समस्याओं के त्वरित समाधान के निर्देश

विज्ञापन
विज्ञापन
गुरुग्राम। कानून व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने व अपराध पर लगाम लगाने के उद्देश्य से शु्क्रवार को पुलिस उपायुक्त (पश्चिम) करण गोयल ने अपराध समीक्षा बैठक ली। बैठक में पश्मिच जोन के सभी सहायक पुलिस आयुक्त और थाना प्रभारी शामिल रहे। बैठक के दौरान क्षेत्र की कानून व्यवस्था और लंबित मामलों की गहन समीक्षा की। आम जनता की सुरक्षा व उनकी समस्याओं के त्वरित समाधान के निर्देश दिए गए।
विज्ञापन

पुलिस उपायुक्त ने सभी थाना प्रभारियों को निर्देश दिए कि पीड़ितों द्वारा दी गई शिकायतों पर तुरंत कार्रवाई की जाए। किसी भी शिकायत को अनावश्यक रूप से लंबित न रखा जाए। निर्धारित समय सीमा के भीतर उनका निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। क्षेत्र में चोरी, स्नैचिंग व अन्य आपराधिक गतिविधियों को न्यूनतम करने के लिए रात्रि गश्त को और अधिक प्रभावी बनाने के निर्देश दिए गए। संवेदनशील क्षेत्रों और पीक ऑवर्स में पुलिस की मौजूदगी बढ़ाने बारे निर्देश दिए गए। बैठक के दौरान डीसीपी ने स्पष्ट किया कि अपराधियों और असामाजिक तत्वों के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाई जाए। ब्यूरो
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें