फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: वार्ड-15 में लगेगा विशेष वाटर बिलिंग कैंप

विज्ञापन
विज्ञापन
गुरुग्राम। नगर निगम गुरुग्राम द्वारा नागरिकों की सुविधा के लिए वाटर बिल से संबंधित समस्याओं के समाधान के लिए विशेष वाटर बिलिंग कैंप का आयोजन किया जाएगा। यह कैंप 4 जुलाई को वार्ड-15 क्षेत्र के साउथ सिटी-2 स्थित पार्षद कार्यालय में आयोजित होगा। कैंप का मुख्य उद्देश्य नागरिकों को वाटर बिल में सुधार से संबंधित सुविधाएं उपलब्ध कराना तथा मौके पर ही भुगतान सुविधा देना है।
विज्ञापन

नगर निगम द्वारा जारी शेड्यूल के अनुसार विशेष वाटर बिलिंग कैंप वार्ड-15 की पार्षद भारती हरसाणा के कार्यालय, 101-I ब्लॉक, साउथ सिटी-2 में आयोजित किया जाएगा। कैंप में नगर निगम की संबंधित टीम नागरिकों की वाटर बिल संबंधी समस्याओं एवं सुधार मामलों पर कार्रवाई करेगी। कैंप में वाटर कनेक्शन के लिए भी आवेदन करने की सुविधा रहेगी।
इस विशेष कैंप के माध्यम से वार्ड-15 एवं आसपास के क्षेत्रों के नागरिक अपनी वाटर बिल संबंधी समस्याओं को संबंधित अधिकारियों और तकनीकी टीम के समक्ष रख सकेंगे। कैंप का उद्देश्य नागरिकों को निगम कार्यालयों के अनावश्यक चक्कर लगाने से बचाना और उनकी समस्याओं का यथासंभव शीघ्र समाधान सुनिश्चित करना है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें