फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: कचरा जलाने पर तुरंत चालान का निर्देश

विज्ञापन
विज्ञापन
स्वच्छता और प्रदूषण नियंत्रण पर नगर निगम गुरुग्राम की बैठक, संयुक्त आयुक्त ने दिए निर्देश
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। शहर की स्वच्छता और प्रदूषण नियंत्रण के संबंध में शुक्रवार को हुई बैठक में निगम के संयुक्त आयुक्त डॉ. नरेश कुमार ने कहा कि कचरा जलाने की किसी भी शिकायत पर तुरंत चालान हो और संबंधित व्यक्तियों पर सख्त कार्रवाई की जाए। किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने सभी टीमों को निर्देश दिए कि मुख्य एवं आंतरिक सड़कों से धूल और मिट्टी पूरी तरह हटाने के लिए नियमित सफाई अभियान जारी रखें।
उन्होंने कहा कि जिन इलाकों में निर्माण एवं विध्वंस सामग्री (सी एंडडी वेस्ट) या मिट्टी जमा हो रही है वहां तुरंत सफाई टीम भेजकर कार्रवाई की जाए। किसी प्रकार की स्वच्छता संबंधी लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
विज्ञापन

उन्होंने सभी टीमों को निर्देश दिए कि मुख्य एवं आंतरिक सडक़ों से धूल और मिट्टी पूरी तरह हटाने के लिए नियमित सफाई अभियान जारी रहेगा। जिन इलाकों में निर्माण एवं विध्वंस सामग्री (सी एंडडी वेस्ट) या मिट्टी जमा हो रही है, वहां तुरंत सफाई टीम भेजकर कार्रवाई की जाए। सभी एएसआई अपने क्षेत्रों में सुबह और शाम दोनों समय गश्त करें और रिपोर्ट दें।
विज्ञापन

बैठक में वरिष्ठ सफाई निरीक्षक संदीप कुमार भी मौजूद रहे। उन्होंने कहा कि स्वच्छता व्यवस्था में किसी प्रकार की ढिलाई स्वीकार्य नहीं होगी। अपनी टीमों के साथ फील्ड में तैनात रहें, समस्याओं का तत्काल समाधान करें। संयुक्त आयुक्त विशाल कुमार ने भी जोन-2 क्षेत्र के सहायक सफाई निरीक्षकों के साथ बैठक करके उन्हें आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें