फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: विद्यालयों में राष्ट्रीय पोषण माह 2025 मनाने के निर्देश

विज्ञापन
विज्ञापन
शिक्षा निदेशालय ने जारी किए, बच्चों की सेहत और पोषण पर दिया जाएगा जोर
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम।
शिक्षा निदेशालय ने राज्य के सभी विद्यालयों में राष्ट्रीय पोषण माह 2025 मनाने के निर्देश जारी किए हैं। सितंबर से अक्तूबर तक चलने वाले इस अभियान का उद्देश्य विद्यार्थियों और समाज को संतुलित आहार, स्वच्छता और स्वस्थ जीवनशैली के प्रति जागरूक करना है। इस दौरान जिला और खंड स्तर पर कई गतिविधियों का आयोजन किया जाएगा, जिससे बच्चों में पौष्टिक भोजन के महत्व को लेकर समझ विकसित हो।


माह की शुरुआत 20 सितंबर को रेसिपी प्रतियोगिता से होगी, जिसमें बच्चों को चीनी, नमक और तेल की खपत कम करने के लिए प्रेरित किया जाएगा। इसके बाद 24 सितंबर को हाथ धुलाई दिवस मनाया जाएगा, जिसमें बच्चों को भोजन से पहले और बाद में हाथ धोने और व्यक्तिगत स्वच्छता के महत्व के बारे में समझाया जाएगा। इसी दिन स्कूल प्रबंधन समिति (एसएमसी) की विशेष बैठक भी आयोजित की जाएगी।
विज्ञापन



25 सितंबर को बाल पंचायत और समूह चर्चा का आयोजन होगा, जहां छात्र पौष्टिक आहार और स्वच्छता पर विचार साझा करेंगे। इस दौरान विद्यार्थी एक पेड़ के नाम अभियान के तहत पौधरोपण भी करेंगे और अपनी गतिविधियों की तस्वीरें सोशल मीडिया पर साझा करेंगे। इसके साथ ही पोषण वाटिका और किचन गार्डनिंग के महत्व पर भी जोर दिया जाएगा।


26 सितंबर को राज्य स्तर पर स्टेट फाउंडेशन डे मनाया जाएगा। 27 सितंबर को पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता और 29 सितंबर को ड्राइंग प्रतियोगिता होगी, जिसका विषय पोषण और स्वच्छता रहेगा। 30 सितंबर को विद्यार्थी नुक्कड़ नाटक के माध्यम से बच्चों और समाज में पौष्टिक आहार व स्वच्छता का संदेश देंगे।



अक्तूबर माह की प्रतियोगिता में एक अक्तूबर को भाषण, निबंध लेखन और कविता पढ़ने की प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी। तीन अक्तूबर को जंक फूड नहीं पर भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। चार अक्तूबर को प्रोटोटाइप में स्कूल न्यूट्रिशन गार्डन तैयार किए जायेंगे और विद्यार्थियों द्वारा पौधरोपण किया जाएगा।
विज्ञापन



छह अक्तूबर को वाद-विवाद प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा, जिसमें छात्र-छात्राएं एवं स्वास्थ्यकर्मी अपने विचार-विमर्श करेंगे। अंत में आठ अक्तूबर को स्वास्थ्य विभाग हरियाणा की सहायता से सभी कुक-कम-हेल्पर्स का मेडिकल चेकअप रूम प्रदान किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें