फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: युवाओं को नवाचार और उद्यमिता के लिए प्रेरित किया

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

गुरुग्राम। राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (जीआईटीआई), गुरुग्राम में अंतरराष्ट्रीय युवा दिवस मनाया गया। इस अवसर पर युवाओं को नवाचार, उद्यमिता, सामाजिक जिम्मेदारी और राष्ट्र निर्माण के प्रति जागरूक किया गया।
विज्ञापन

विद्यार्थियों को लक्ष्य निर्धारित करने और निरंतर मेहनत से आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया गया। इस मौके पर युवा संसद भी आयोजित की गई, जिसमें विद्यार्थियों ने समसामयिक विषयों पर अपने विचार रखे। नवाचार एवं नवोद्यम प्रदर्शनी में विद्यार्थियों ने अपनी प्रतिभा दिखाई। उन्हें नए विचारों को व्यावहारिक रूप देने और स्वरोजगार एवं नवोद्यम की दिशा में बढ़ने के लिए प्रोत्साहित किया गया। मुख्यातिथि आयुष विभाग के योग विशेषज्ञ डॉ. भट्ट ने योग, स्वस्थ जीवनशैली और तनाव प्रबंधन का महत्व बताया। उन्होंने युवाओं से स्वस्थ शरीर और सकारात्मक मन के साथ लक्ष्य की ओर बढ़ने का आह्वान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें