संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। सोहना स्थित वेदास इंटरनेशनल स्कूल में आयोजित जिला स्तरीय प्री-सुब्रतो कप फुटबॉल टूर्नामेंट का समापन हो गया। प्रतियोगिता के विभिन्न आयु वर्गों में खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया। बालक वर्ग के अंडर-15 और अंडर-17 दोनों वर्गों में मेजबान वेदास इंटरनेशनल स्कूल की टीम ने पहला स्थान हासिल किया। वहीं अंडर-17 बालिका वर्ग में जीएसएसएस नखरोला की टीम विजेता रही।
अंडर-15 बालक वर्ग में भी वेदास इंटरनेशनल स्कूल ने बाजी मारी। इस वर्ग में आरपीएस इंटरनेशनल स्कूल, सेक्टर-89 की टीम दूसरे स्थान पर रही। अंडर-17 बालिका वर्ग में जीएसएसएस नखरोला की टीम जीती। डीपीएसजी पालम विहार की टीम को दूसरे स्थान से संतोष करना पड़ा।प्रतियोगिता के समापन अवसर पर विजेता और उपविजेता टीमों को ट्रॉफी व पदक देकर सम्मानित किया गया।