फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: त्योहारों के मद्देनजर बाजारों में जांच तेज

विज्ञापन
विज्ञापन
दो दिन में लिए गए करीब 12 सैंपल
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। खाद्य सुरक्षा विभाग ने मिलावटी खाद्य पदार्थों पर रोक लगाने के लिए त्योहारों के सीजन में कार्रवाई तेज कर दी है। विभाग की टीम ने पिछले दो दिनों में पटौदी और हेलीमंडी के बाजारों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान दुकानदारों और आम जनता को शुद्ध सामग्री के प्रति जागरूक भी किया गया।
विशेष अभियान के तहत टीम ने विभिन्न दुकानों से दूध की क्रीम, सिंघाड़े का आटा, मिठाई, चाऊमीन, सरसों का तेल और सूजी समेत कुल 12 नमूने एकत्र किए। इन सभी सैंपलों को शुद्धता और गुणवत्ता की जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा गया है।
विज्ञापन

अधिकारियों के अनुसार, रिपोर्ट में मिलावट या कमियां पाए जाने पर दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। इस मुहिम का मुख्य उद्देश्य बाजार में खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता सुनिश्चित करना और लोगों को सुरक्षित खाद्य सामग्री उपलब्ध कराना है।
विज्ञापन

-
त्योहारों के दौरान खाद्य पदार्थों में मिलावट की आशंका को देखते हुए जांच अभियान जारी रहेगा। खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए बाजारों में निगरानी बढ़ाई गई है। - डॉ. मनोज कुमार, खाद्य सुरक्षा अधिकारी (एफएसओ) गुरुग्राम-1
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें