फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक्सपर्ट कमेटी की संस्तुति पर ही मिलेगा एंफोटेरेसीन-बी इंजेक्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
गुरुग्राम। ब्लैक फंगस इन्फेक्शन से पीड़ित मरीजों के इलाज में कारगर इंजेक्शन एंफोटेरेसीन-बी की कालाबाजारी रोकने के लिए सरकार ने एक एक्सपर्ट कमेटी का गठन किया है। इसकी संस्तुति पर ही मरीजों को अब यह दवा दी जाएगी। इसमें डॉक्टरों व स्वास्थ्य क्षेत्र के विशेषज्ञों को शामिल किया गया है।
विज्ञापन

सरकार का यह निर्णय गुरुग्राम के लिए इसलिए भी अहम है क्योंकि यहां के निजी अस्पतालों में म्युकरमाइकोसिस के सर्वाधिक मरीज भर्ती हैं। सीएम मनोहरलाल ने पहले ही समिति बनाए जाने की बात कही थी। प्रदेश के सभी शासकीय व निजी अस्पतालों में दाखिल मरीजों को विशेषज्ञ समिति की संस्तुति पर ही सिविल सर्जन के माध्यम से यह इंजेक्शन दिया जा रहा है। समिति में पीजीआईएमएस रोहतक के नेत्र विज्ञान प्रोफेसर डॉ. आरएस चौहान, सिविल अस्पताल पंचकूला की ईएनटी सर्जन डॉ. सुखदीप कौर, हरियाणा नेत्र रोग सोसाइटी के नेत्र रोग विशेषज्ञ महासचिव डॉ. इंदरमोहन रुस्तगी और महानिदेशक स्वास्थ्य सेवाएं कार्यालय के डॉ. जगदीप सिंह बसुर शामिल हैं। यह समिति पहले-आओ-पहले-पाओ के आधार पर यह समिति अनुरोधों का फैसला करती है। सरकारी मेडिकल कॉलेजों और सरकारी अस्पतालों में भर्ती मरीजों को यह इंजेक्शन निशुल्क दिया जा रहा है। इंजेक्शन की मांग सिविल सर्जन द्वारा की जाएगी और समिति के अनुमोदन के बाद संबंधित अस्पताल को जारी किया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें