फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: मलेरिया से बचाव की दी जानकारी

विज्ञापन
विज्ञापन
विश्व मलेरिया दिवस पर विवेकानंद पब्लिक स्कूल में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। विश्व मलेरिया दिवस के अवसर पर गांव गढ़ी विवेकानंद पब्लिक स्कूल में विशेष जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। यह कार्यक्रम सिविल सर्जन डॉ. लोकवीर सिंह और डिप्टी सिविल सर्जन डॉ. जयप्रकाश के निर्देशन में संपन्न हुआ। इस दौरान एपिडेमियोलॉजिस्ट डॉ. रामप्रकाश राय ने लोगों को मलेरिया से बचाव के उपायों की जानकारी दी।
कार्यक्रम में स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों व कर्मचारियों ने भाग लिया और मलेरिया नियंत्रण के लिए सामूहिक प्रयासों पर जोर दिया। इस अवसर पर स्कूल में पोस्टर, पेंटिंग, क्विज प्रतियोगिता और रैली का आयोजन भी किया गया। अधिकारियों ने बताया कि जिले में अब तक मलेरिया का कोई केस सामने नहीं आया है और ड्राई डे अभियान के माध्यम से हर रविवार को पानी जमा होने से रोकने की अपील की गई है।
विज्ञापन

-
सामुदायिक केंद्र में मलेरिया जागरूकता शिविर का किया आयोजन
गुरुग्राम। विश्व मलेरिया दिवस के अवसर पर नगर निगम गुरुग्राम (एमसीजी) की मेट्रोपॉलिटन सर्विलांस यूनिट की ओर से सेक्टर-31 स्थित सामुदायिक केंद्र में मलेरिया जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का उद्देश्य आमजन को मलेरिया की रोकथाम, लक्षणों की समय पर पहचान व उचित इलाज के प्रति जागरूक करना था। कार्यक्रम की शुरुआत स्वागत संबोधन के साथ हुई, जिसमें विश्व मलेरिया दिवस के वैश्विक महत्व पर प्रकाश डाला गया। इसमें मलेरिया उन्मूलन में जनभागीदारी की अहम भूमिका को रेखांकित किया गया। शिविर में स्थानीय निवासियों, स्वास्थ्य कर्मियों एवं स्वयंसेवकों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। मुख्य वक्ताओं के रूप में उपस्थित डॉ. दिनकर कुमार और डॉ. अमित ने मलेरिया से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी साझा की। उन्होंने बताया कि मलेरिया एक मच्छर जनित रोग है, जो संक्रमित मादा एनाफिलीज मच्छर के काटने से फैलता है। विशेषज्ञों ने इसके प्रमुख लक्षणों जैसे बुखार, ठंड लगना, सिरदर्द और शरीर में दर्द के बारे में विस्तार से जानकारी दी और ऐसे लक्षण दिखाई देने पर तुरंत चिकित्सकीय परामर्श लेने की सलाह दी। ब्यूरो
विज्ञापन

-
विश्व मलेरिया दिवस पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

गुरुग्राम। विश्व मलेरिया दिवस के अवसर पर डिप्टी सिविल सर्जन डॉ. जयप्रकाश के मार्गदर्शन में स्वास्थ्य विभाग की ओर से विभिन्न स्वास्थ्य केंद्रों और उपकेंद्रों पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए। स्वास्थ्य टीमों ने लोगों को बताया कि मलेरिया मादा मच्छर के काटने से फैलता है, इसलिए इससे बचाव के लिए घर और आसपास साफ-सफाई रखना बेहद जरूरी है। जलभराव न होने दें, कूलर और पानी के बर्तनों को नियमित रूप से साफ करें और सोते समय मच्छरदानी का उपयोग करें। कार्यक्रम के दौरान स्वास्थ्य कर्मचारियों ने डोर-टू-डोर जाकर लोगों को जागरूक किया और मलेरिया के लक्षण जैसे बुखार, ठंड लगना और पसीना आने की जानकारी दी। साथ ही संदिग्ध मरीजों को तुरंत जांच और इलाज कराने की सलाह दी गई। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें