फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: 26 अप्रैल तक बढ़ाई दस्तावेज सत्यापन की तारीख

विज्ञापन
विज्ञापन
तकनीकी खामी के चलते बढ़ी मुश्किलें, दूर के स्कूल में दाखिला कराने को मजबूर अभिभावक
विज्ञापन

स्वरांजलि
गुरुग्राम। शिक्षा का अधिकार (आरटीई) के तहत दाखिले की प्रक्रिया इस समय जारी है लेकिन इसके बीच अभिभावकों को कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। एक तरफ शिक्षा विभाग ने राहत देते हुए दस्तावेज सत्यापन की अंतिम तिथि बढ़ाकर 26 अप्रैल कर दी है। वहीं, दूसरी ओर ऑनलाइन फॉर्म भरने में तकनीकी समस्या ने अभिभावकों की चिंता बढ़ा दी है।

अभिभावकों का कहना है कि जब उन्होंने बच्चों के दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन किया तो सिस्टम में घर के 1 से 3 किलोमीटर के दायरे में कोई स्कूल नहीं दिखा। इसके बजाय केवल दूर स्थित स्कूलों के विकल्प सामने आए। उनका कहना है कि मजबूरी में अंतिम तारीख को ध्यान में रखते हुए उन्होंने दूर के स्कूलों में फार्म भर दिए लेकिन विभागीय अधिकारियों का कहना है कि दूरी ज्यादा होने के कारण ऐसे आवेदन रद्द किए जा सकते हैं। इस स्थिति से परेशान अभिभावकों ने जिला शिक्षा अधिकारी और खंड शिक्षा अधिकारी को लिखित में शिकायत दी है। उन्होंने साफ कहा है कि यह समस्या सिस्टम की खामी के कारण सामने आई है, जिसमें नजदीकी स्कूल दिखाई नहीं दे रहे हैं। उन्होंने प्रशासन से मांग की है कि इस समस्या को जल्द से जल्द ठीक किया जाए और बच्चों को उनके घर के पास के स्कूल में ही दाखिला मिल सकें।
विज्ञापन



सिस्टम की खामी बनी परेशानी
मैनें आरटीई के तहत अपने बच्चे का फार्म भरा लेकिन सिस्टम में पास के स्कूल दिखाई ही नहीं दिए। मजबूरी में दूर के स्कूल चुनने पड़े। अब हमें कहा जा रहा है कि आवेदन रद्द हो सकता है। अगर ऐसा हुआ तो हमारे बच्चों का साल खराब हो जाएगा। -पंकज, राजेंद्र पार्क, अभिभावक गुरुग्राम।

घर के पास स्कूल होने के बावजूद ऑनलाइन लिस्ट में नहीं आ रहे हैं जिससे हमें काफी परेशानी हो रही है। छोटे बच्चों को दूर स्कूल भेजना मुश्किल है। हम चाहते हैं कि बच्चों को नजदीकी स्कूल में दाखिले मिल जाए। -सरजीत, बजघेड़ा, अभिभावक गुुरुग्राम।
विज्ञापन


-
कुछ अभिभावकों से ऑनलाइन पोर्टल पर नजदीकी स्कूल नहीं दिखने की शिकायतें प्राप्त हुई हैं, जिन्हें गंभीरता से लिया गया है। तकनीकी टीम को तत्काल समस्या के समाधान के निर्देश दिए गए हैं। -इंदू बोकन, जिला शिक्षा अधिकारी गुरुग्राम।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें