फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: भारतीय टीम ने 74 रन से जीता अंडरआर्म क्रिकेट टूर्नामेंट का फाइनल

Tue, 04 Jul 2023 10:59 PM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गुरुग्राम
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

गुरुग्राम। भूटान में एक से तीन जुलाई तक खेले गए इंटरनेशनल अंडरआर्म क्रिकेट टूर्नामेंट में गुरुग्राम के दो खिलाड़ियों ने बेहतरीन प्रदर्शन किया। भारतीय टीम ने फाइनल मुकाबला 74 रनों से जीता। मैच में सबसे अधिक 37 रन बनाने पर गुरुग्राम के खिलाड़ी संचित को बेस्ट प्लेयर का खिताब मिला।
विज्ञापन


प्रशिक्षक महेंद्र सिंह ने बताया कि भारतीय टीम में हरियाणा के छह खिलाड़ी शामिल रहे, जिसमें गुरुग्राम के दो खिलाड़ियों ने देश का प्रतिनिधित्व किया। गुरुग्राम के सेक्टर-14 स्थित राजकीय कन्या कॉलेज से प्रथम वर्ष की छात्रा नेहा कटारिया और माडूमल स्कूल सेक्टर-4 से छात्र संचित शामिल रहे। महेंद्र सिंह ने बताया टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला सात-सात ओवर का खेला गया। भारत की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 117 रन बनाए। जबकि भूटान की टीम 43 रन बनाकर सिमट गई। नेहा कटारिया ने दो विकेट हासिल किए व 27 रन बनाए।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें