फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विधायक धर्मवीर छोंकर के आवास पर इनकम टैक्स का छापा

विज्ञापन
विज्ञापन
गुरुग्राम। कांग्रेस विधायक धर्मवीर छोंकर के गुरुग्राम में डीएलएफ फेज-1 स्थित आवास पर बुधवार को इनकम टैक्स विभाग की टीम ने छापा मारा। टीम ने घर से महत्वपूर्ण दस्तावेज जब्त कर लिए हैं। अधिकारियों का कहना है कि गुरुग्राम के साथ-साथ पानीपत, रोहतक व अन्य शहरों में उनके मकान, कार्यालय तथा प्रतिष्ठानों में छापे मारे गए।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार समालखा (पानीपत ) के विधायक धर्मवीर छोंकर का आवास गुरुग्राम के डीएलएफ फेज-1 में है। बुधवार सुबह छह बजे उनके आवास पर पुलिस के साथ एक दर्जन अधिकारियों की टीम पहुंच गई। उसी समय सभी के मोबाइल बंद करा दिए गए। न किसी को अंदर आने दिया और न ही कोई बाहर निकल सका। इस दौरान विधायक के नजदीकी लोगों की जानकारी भी जुटाई गई है, जिन्होंने इनकी संपत्ति को अन्य व्यापार में लगाया है। इस दौरान आयकर विभाग की टीम ने उनके परिवार के सभी सदस्यों के बैंक खाते, जूलरी, नगदी व अन्य कीमती सामान की जानकारी की। अन्य महत्वपूर्ण अभिलेख भी मिले। इन सही को तलाशने में टीम को देर शाम हो गई। बताते हैं कि विधायक छोंकर पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा के नजदीकी हैं। इस कारण उन पर आय से अधिक संपत्ति का भी मामला है। विधायक पूर्व में भी कई मामलों में चर्चाओं में रहे हैं। उनकी कई कोठियां भी हैं। जिनको लेकर यह आरोप लगे हैं कि अवैध कालोनियों में बनीं थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें