फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: तावड़ू में तीन जगह आगजनी की घटनाओं से मचा हड़कंप

विज्ञापन
विज्ञापन
-एलपीजी सिलेंडर समेत स्पेयर पार्ट गोदाम में आग से लाखो का नुकसान
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

तावडू। क्षेत्र में बुधवार को आगजनी की तीन अलग-अलग घटनाएं सामने आईं। सूचना मिलते ही दमकल विभाग की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और समय रहते आग पर काबू पा लिया गया। इन घटनाओं में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई, हालांकि लाखों रुपये के नुकसान की आशंका जताई जा रही है। प्रारंभिक तौर पर आग लगने का कारण तेज गर्मी, बढ़ता तापमान और शॉर्ट सर्किट माना जा रहा है।

दमकल विभाग से मिली जानकारी के अनुसार पहली घटना खोरी कला गांव में हुई, जहां एक मकान में एलपीजी सिलेंडर में अचानक आग लग गई। आग इतनी तेजी से फैली कि घर में रखा घरेलू सामान, टीवी, बेड और अन्य वस्तुएं जलकर राख हो गईं। घटना की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और आग पर काबू पा लिया। राहत की बात यह रही कि इस हादसे में कोई घायल नहीं हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं दूसरी घटना नगर स्थित डंपिंग यार्ड में हुई, जहां अज्ञात कारणों से अचानक आग लग गई। आग की सूचना मिलते ही दमकल विभाग मौके पर पहुंचा और आग को फैलने से पहले ही नियंत्रित कर लिया गया। तीसरी घटना तावडू नगर के सोहना रोड स्थित रॉयल मोटर्स के स्पेयर पार्ट गोदाम में हुई। बताया जा रहा है कि गोदाम में अचानक आग लगने से वहां रखा सामान जल गया। स्थानीय लोगों ने फायर ब्रिगेड के पहुंचने से पहले आग पर काबू पाने का प्रयास किया, जिसके बाद दमकल विभाग की मदद से आग को पूरी तरह नियंत्रित कर लिया गया। इस हादसे में लाखों रुपये के नुकसान का अनुमान लगाया जा रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें