फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: कुदरत की तपिश के आगे मशीनें भी बेबस

विज्ञापन
डोंडल गांव स्थित बिजली ट्रांसफॉर्मर पर लगा कूलर
विज्ञापन
-ट्रांसफॉर्मरों का तापमान कम करने के लिए चल रहे कूलर, तब जाकर मिल रही बिजली सप्लाई
विज्ञापन

सद्दाम हुसैन



पिनगवां। भीषण गर्मी ने इस बार इंसानों के साथ-साथ बिजली व्यवस्था की भी परीक्षा लेनी शुरू कर दी है। आसमान से बरस रही आग जैसी धूप और लगातार बढ़ते तापमान के कारण अब बिजली ट्रांसफॉर्मर भी जवाब देने लगे हैं। गांव डोंडल में हालात ऐसे बन गए हैं कि ओवरलोड से गर्म हो रहे ट्रांसफॉर्मरों को ठंडा रखने के लिए उन पर कूलर चलाने पड़ रहे हैं, ताकि बिजली सप्लाई किसी तरह जारी रह सके।
गांव में बढ़ती बिजली खपत के चलते ट्रांसफॉर्मरों पर लगातार दबाव बना हुआ है। तेज गर्मी के कारण ट्रांसफॉर्मर तेजी से गर्म हो रहे हैं। बिजली कर्मचारियों के अनुसार जब ट्रांसफॉर्मर का तापमान 70 डिग्री से ऊपर पहुंच जाता है तो सुरक्षा के लिहाज से कट लगाना पड़ता है, ताकि ट्रांसफॉर्मर को ठंडा किया जा सके और किसी बड़े फॉल्ट या नुकसान से बचाया जा सके। इसके बाद दोबारा सप्लाई चालू की जाती है।
विज्ञापन

स्थानीय लोगों का कहना है कि गर्मी के इस दौर में बिजली की सबसे ज्यादा जरूरत महसूस होती है। दिन-रात चल रहे कूलर, पंखे और अन्य उपकरणों के कारण बिजली लोड लगातार बढ़ रहा है। इसके बावजूद बिजली कर्मचारी लगातार मौके पर मौजूद रहकर व्यवस्था संभालने में जुटे हुए हैं। बिजली कर्मचारी आजम खान, रिजवान खान और बिजेंद्र सिंह ने बताया कि उनकी पूरी कोशिश रहती है कि उपभोक्ताओं को पर्याप्त बिजली मिलती रहे। कर्मचारियों ने लोगों से अपील करते हुए कहा कि केवल जरूरी उपकरणों का ही इस्तेमाल करें और बेवजह बिजली की खपत से बचें, ताकि ओवरलोड की समस्या कम हो सके।
विज्ञापन

ग्रामीण आरिफ खान, जफरूद्दीन, फजरूद्दीन, आमीन और जाहुल समेत अन्य लोगों ने बिजली कर्मचारियों की मेहनत की सराहना की। ग्रामीणों ने कहा कि भीषण गर्मी में कर्मचारी दिन-रात मेहनत कर रहे हैं ताकि गांव में बिजली व्यवस्था बनी रहे और लोगों को कम से कम परेशानी उठानी पड़े।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें