फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: आधुनिक यातायात नियंत्रण कक्ष का उद्घाटन, शहर में ट्रैफिक प्रबंधन होगा आसान

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

गुरुग्राम। पुलिस आयुक्त विकास अरोड़ा ने बुधवार को ट्रैफिक टावर स्थित गुरुग्राम के यातायात नियंत्रण कक्ष का आधुनिकीकरण और नवीनीकरण करने के बाद उद्घाटन किया। भविष्य की चुनौतियों और नागरिकों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए जीएमडीए की मदद से यह नियंत्रण कक्ष आधुनिक तकनीक से लैस किया गया है। इसमें अब शहर के प्रमुख चौराहों और मार्गों के सीसीटीवी कैमरों की लाइव मॉनिटरिंग वीडियो वॉल के माध्यम से की जा सकेगी। इससे ऑनलाइन चालान और ट्रैफिक नियंत्रण और प्रभावी एवं पारदर्शी होगा।
विज्ञापन


नवनिर्मित नियंत्रण कक्ष में आठ नए कंप्यूटर सिस्टम, नई टेबल और कुर्सियां स्थापित की गई हैं, जिससे यातायात कर्मचारियों को बेहतर कार्य वातावरण मिलेगा। इस नई व्यवस्था से शहर में यातायात प्रबंधन में तेजी, समन्वय और पारदर्शिता बढ़ेगी, जिससे आमजन को सुरक्षित और सुगम आवागमन की सुविधा मिलेगी। इस अवसर पर पुलिस उपायुक्त मुख्यालय अर्पित जैन, पुलिस उपायुक्त पूर्व गौरव राजपुरोहित, पुलिस उपायुक्त मानेसर दीपक कुमार, पुलिस उपायुक्त यातायात राजेश मोहन, पुलिस उपायुक्त पश्चिम करण गोयल, पुलिस उपायुक्त साउथ हितेश यादव सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी और जीएमडीए के इंजीनियर मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें