फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: बायकाट मामले में दोनों समुदायों ने पंचायत कर मामला निपटाया

Wed, 17 Sep 2025 11:08 PM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गुरुग्राम
विज्ञापन
एसपी राजेश कुमार से मिलने पहुंचे दोनों समुदायों के प्रमुख लोग।
विज्ञापन
पंचायत के फैसले के बाद लाला गिर्राज द्वारा पुलिस को दी गई शिकायत पर कार्रवाई न करने की मांग
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
नूंह। नूंह के लाला चंदीराम स्वीट्स के बायकाट मामले में सर्वसमाज की एक पंचायत सरदार जीएस मलिक की अध्यक्षता में नूंह में सरदार गुरमुख सिंह स्कूल में आयोजित हुई। पंचायत में पंचों ने लाला चंदीराम स्वीट्स के संचालक लाला गिर्राज प्रसाद को पंचायती रूप में संतुष्ट करते हुए कहा कि किसी भी हालत में जिले में आपसी भाईचारे को खराब नहीं होने दिया जाएगा। चंदीराम स्वीट्स के बायकाट में कुछ युवाओं ने जोश में आकर गलती की थी, उस पर दोनों समुदायों के लोगों ने आपस में बातचीत कर मामले को सुलझा लिया। जिसके बाद पंचायत के प्रमुख लोग एसपी राजेश कुमार से उनके कार्यालय में जाकर मिले तथा उन्हें आपसी समझौते की लिखित पत्र सौंपकर लाला गिर्राज की तरफ से दी गई शिकायत को समाप्त करने का निवेदन किया।
एसपी ने दोनों समुदायों के प्रमुख लोगों द्वारा आपसी भाईचारे को मजबूत करने के लिए उठाए गए इस कदम की सराहना करते हुए कहा कि यदि समाज के प्रमुख लोग इसी प्रकार से सक्रिय भूमिका निभाएंगे तो हमारे मेवात के अमन को किसी की नजर नहीं लग सकती। उन्होंने दोनों समुदायों के लोगों से आहवान किया कि वे सोशल मीडिया पर अनर्गल पोस्ट करने वाले युवाओं को भी समझाएं, क्योंकि जिला पुलिस की निगाह लगातार इस पर बनी रहती है और जो भी गलत पोस्ट कर किसी की भावनाओं को ठेस पहुंचाएगा, उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

पूर्व विधायक एवं कांग्रेस के जिलाध्यक्ष शहीदा खान, जाहिद चेयरमैन, आसिफ चंदेनी, अख्तर हुसैन, रफीक हतौडी प्रधान, भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष सुरेंद्र देशवाल, नरेंद्र पटेल, जाट महासभा के प्रधान रंजीत नंबरदार, ब्रजमंडल जलाभिषेक यात्रा समिति के प्रधान नत्थूराम गुर्जर, किरा गौशाला के प्रधान योगेश शर्मा, अंतराम खटाना सरपंच खेड़ली दौसा, तेजराम तंवर छछेडा, कबीरपंथ के जिला प्रधान मास्टर गंगादान डागर, मनोज मलाई, सिराजुद्दीन सिराज समेत दोनों समुदायों के अनेक प्रमुख लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें