फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: जून माह में नंबर प्लेट के नियमों का उल्लंघन करने वाले 9,707 वाहनों के काटे चालान

विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिस ने वाहन चालकों पर लगाया 83.59 लाख रुपये का जुर्माना
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। यातायात पुलिस ने जून माह में हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट नहीं लगाने और बिना नंबर प्लेट वाले वाहनों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 9,707 चालान काटे। पुलिस ने उक्त वाहनों के चालकों पर 83,59,500 रुपयों का जुर्माना लगाया है। पुलिस उपायुक्त (यातायात) प्रतीक गहलोत के निर्देशानुसार सड़कों पर यातायात नियमों को तोड़ने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है।
पुलिस ने एक से 30 जून तक बिना नंबर प्लेट और बिना हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट वाले वाहन चालकों के खिलाफ अभियान चलाया। इस दौरान बिना नंबर प्लेट वाले 4,913 वाहनों के चालान काटे गए व चालकों पर 39,02,500 रुपये का जुर्माना लगाया। वहीं, बिना हाई सिक्योरिटर नंबर प्लेट वाले 4,794 वाहनों के चालान काटे गए व चालकों पर 44.57 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


बिना नंबर प्लेट और बिना हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट वाले वाहन चालकों पर सख्ती से कार्रवाई की जा रही है। सभी चालकों को अपने वाहनों पर नियमानुसार नंबर प्लेट लगाकर चलना चाहिए, ताकि चालान होने से बच सकें। - सत्यपाल यादव, एसीपी (यातायात मुख्यालय/हाईवे), गुरुग्राम
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें