फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: सोहना के बाजारों में पटरी वालों का अवैध कब्जा

Sat, 26 Jul 2025 11:22 PM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गुरुग्राम
विज्ञापन
विज्ञापन
सोहना। कस्बे के बाजारों में पटरी वालों का अवैध कब्जा है जिससे रास्ते व सड़कें संकरी हो गई हैं। ऐसा होने से सड़कों पर सुबह से शाम तक जाम की स्थिति बनी रहती है। इससे लोगों को काफी परेशानी हो रही है।
विज्ञापन

कस्बे के मोती प्लाजा से लेकर बस स्टैंड मार्ग तक सबसे ज्यादा पटरी लगाने वालों का कब्जा है जो दुकानदारों को पटरी लगाने की एवज में किराए का भुगतान करते हैं। इसके अलावा अग्रसेन मार्ग व अस्पताल मार्ग आदि स्थानों पर भी बड़ी तादाद में पटरी वाले हैं। शनिवार को सोहना अनाज मंडी में अवैध कब्जाें से यातायात प्रभावित रहा।
सोहना कस्बे के प्रबुद्ध नागरिक समाजसेवी अमित गर्ग, योगी समाज प्रधान सुरेंद्र योगी, सुनील आदि कहते हैं कि सड़कों पर अवैध कब्जे होने से जाम की समस्या पैदा हो गई है। नगर परिषद ईओ सुमनलता कहती हैं कि ऐसे दुकानदारों को जल्द ही चिन्हित किया जाएगा तथा उनके खिलाफ विभागीय कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें