फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: आईएमटी क्षेत्र के आसपास लगते गांवों से अवैध मंडियों को हटाया

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

मानेसर। नगर निगम मानेसर ने अतिक्रमण के खिलाफ कार्रवाई करते हुए आईएमटी क्षेत्र के आसपास लगते गांवों से अवैध मंडियों को हटाया। निगम की इंफोर्समेंट टीम ने गांव खोह, नाहरपुर कासन और बांस कुसला में शंकर की ढाणी के पास फुटपाथ और ग्रीन बेल्ट पर अस्थायी अतिक्रमण को हटाकर सार्वजनिक स्थानों को अतिक्रमण मुक्त कराया।
विज्ञापन

नगर निगम आयुक्त प्रदीप सिंह के निर्देशानुसार यह कार्रवाई ड्यूटी मजिस्ट्रेट एवं नगर निगम के एसडीओ शशिकांत के नेतृत्व में की गई। अभियान के दौरान निगम की टीम ने मौके पर पहुंचकर अवैध रूप से संचालित मंडियों को हटाने की कार्रवाई की और संबंधित लोगों को भविष्य में सार्वजनिक स्थानों पर अतिक्रमण नहीं करने की चेतावनी भी दी। फुटपाथों और ग्रीन बेल्ट पर मंडियां लगाने से यातायात व्यवस्था प्रभावित होती है। इसके अलावा राहगीरों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ता है। एसडीओ शशिकांत ने कहा कि सार्वजनिक जगहों पर किसी भी प्रकार के अवैध कब्जे को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने संबंधित लोगों से अपील करते हुए कहा कि निर्धारित स्थानों पर ही अपने व्यापारिक कार्य संचालित करें। भविष्य में दोबारा ऐसे अतिक्रमण पाए जाते हैं तो निगम द्वारा नियमानुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें