फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: शिकायतों का त्वरित निदान न होने पर संबंधित अधिकारी बताएंगे कारण

विज्ञापन
विज्ञापन
एक माह के भीतर 181 ऑनलाइन आवेदन में 140 का हुआ निवारण
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। सार्वजनिक पोर्टल पर आने वाली शिकायतों का त्वरित निदान न होने पर अब संबंधित अधिकारी को कारण बताना होगा। इसके लिए नगर निगम आयुक्त के आदेश पर मॉनिटरिंग तेज हो गई है। मई माह में सार्वजनिक पोर्टल पर 181 शिकायत मिली हैं। इसमें सार्वजनिक स्थल पर कूड़ा होने व जलाने के मामले अधिक हैं।
नगर निगम गुरुग्राम में पोर्टल पर आने वाली शिकायतों को हल करने की प्रक्रिया तेज कर दी है। नगर निगम आयुक्त का आदेश है कि अगर पोर्टल पर कोई शिकायत मिलती है उसके बाद उसे संबंधित अधिकारी को फॉरवर्ड किया जाएगा। तय समय सीमा पर कार्रवाई न करने वालों पर गाज गिरेगी। मई माह में नगर निगम के पोर्टल पर 181 शिकायत मिली थी, इसमें से 140 का निवारण किया जा चुका है। जिन समस्याओं का अब तक निवारण नहीं हुआ है उन्हें 10 दिन में पूरा करने को कहा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

शिकायतों का विवरण..
: सफाई - 117
: इंजीनियरिंग विंग - 44
: मलवा - 20
नोट: इसमें इंजीनियरिंग विंग से संबंधित अधिक मामले लंबित हैं, जिसे हल करने के लिए स्थानीय जेई को जिम्मेवारी सौंपी गई है।

-
सार्वजनिक पोर्टल लोगों से जुड़ने का प्रमुख माध्यम है। इस पर आने वाली शिकायतों को हल करने का निर्देश दिया गया है। समीक्षा बैठक में जिस भी अधिकारी की लापरवाही पाई जाएगी। उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। -प्रदीप दहिया, आयुक्त नगर निगम, गुरुग्राम
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें