फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: जिले में पांचवीं कक्षा तक की पढ़ाई हाइब्रिड मोड पर

विज्ञापन
विज्ञापन
डीसी अजय कुमार ने ग्रैप का तीसरे चरण लागू होने के बाद दिया निर्देश
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। गुरुग्राम में लगातार बिगड़ रही वायु गुणवत्ता को देखते हुए जिला उपायुक्त अजय कुमार ने सभी स्कूलों में पांचवीं तक की कक्षाएं हाइब्रिड मोड (ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों माध्यमों) से चलाने का निर्देश दिया है।

डीसी ने बताया कि पिछले पांच दिनों से गुरुग्राम में वायु गुणवत्ता सूचकांक बहुत खराब श्रेणी में दर्ज किया जा रहा है। बच्चों के स्वास्थ्य और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए यह निर्णय लिया गया है। उन्होंने कहा कि जहां ऑनलाइन शिक्षा की सुविधा उपलब्ध है, वहां अभिभावक और विद्यार्थी अपनी सहमति से उस विकल्प को चुन सकते हैं।
विज्ञापन


डीसी अजय कुमार ने स्कूलों को निर्देश दिए कि किसी भी विद्यार्थी की पढ़ाई प्रभावित न हो और शिक्षण कार्य सुचारू रूप से जारी रहे। साथ ही शिक्षकों को यह सुनिश्चित करने के लिए कहा कि सभी छात्रों को आवश्यक अध्ययन सामग्री समय पर उपलब्ध कराई जाए।
विज्ञापन


यह निर्णय वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग के आदेश और राज्य सरकार के निर्देशों पर लिया गया है। डीसी ने जिला शिक्षा अधिकारी, जिला प्राथमिक शिक्षा अधिकारी और सभी सरकारी एवं निजी स्कूलों को आदेशों की सख्त अनुपालना सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें