फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Double Murder: गुरुग्राम में दोहरे हत्याकांड से सनसनी, घर के भीतर चलीं गोलियां; पति ने पत्नी-बेटे को मारी गोली

Sun, 07 Jun 2026 09:58 AM IST
Rahul Kumar Tiwari अमर उजाला ब्यूरो, गुरुग्राम

सार

गुरुग्राम के अशोक विहार में एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी और बेटे को गोली मारकर मौत के घाट उतार दिया। पुलिस और फोरेंसिक टीम मामले की जांच कर रही हैं।
 
विज्ञापन
गुरुग्राम में डबल मर्डर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गुरुग्राम सेक्टर-पांच थाना के अंतर्गत अशोक विहार फेज-3 में शनिवार देर को एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी व बेटे की गोली मारकर हत्या कर दी। हत्यारोपी अनिल (50) सिक्योरिटी ऑफिसर की नौकरी करता है, जबकि उसकी पत्नी आशा (45) एक निजी स्कूल में प्रधानाचार्य थी। गोली लगने से आाश व उसके बेटे प्रशांत (25) की मौके पर मौत हुई है। सूचना मिलते ही सेक्टर-5 थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और सीन ऑफ क्राइम, फोरेंसिक टीमें मौके पर घटनास्थल की जांच कराई। पुलिस ने दोनों मृतकों के शवों को मोर्चरी में रखवा दिया है।  

विज्ञापन


शनिवार देर रात आरोपी अनिल के घर से अचानक गोली चलने की आवाज आई तो पड़ोसी उनके घर पहुंचे। वहां पर अनिल की पत्नी आशा व बेटा प्रशांत खून से लथपथ पड़े थे। पड़ोसियों ने घटना के बारे में पुलिस कंट्रोल रूम को सूचना दी, जिसके बाद ईआरवी व सेक्टर-5 थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने पूरे घर को सील कर दिया। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि प्राइमरी जांच में सामने आया है कि पति-पत्नी के बीच झगड़े हो रहा था, इसी दौरान बेटे प्रशांत ने भी झगड़े को बंद करने के लिए कोशिश की तो अनिल ने ताव में आकर लाइसेंसी हथियार से दोनों मां-बेटे को गोली मार दी। दोनों की मौके पर ही मौत हो गई।

गोली मारने के बाद आरोप अपने बेटे व पत्नी के शवों के पास ही बैठा मिला।  बताया जा रहा है कि हत्यारोपी अनिल पहले फिजिकल एजुकेशन (पीटीआई) टीचर के रूप में कार्यरत था। उसने कई वर्षों तक स्कूल में टीचिंग व स्पोर्ट्स की ट्रेनिंग दी। टीचिंग फील्ड छोड़ने के बाद अनिल ने एक कंपनी में सिक्योरिटी ऑफिसर की नौकरी शुरू की। पुलिस अनिल को हिरासत में लेकर पूछताछ और सारे रिकॉर्ड खंगाल रही है। 
विज्ञापन


सेक्टर-5 थाना प्रभारी सत्यवान ने बताया कि मामले की गहनता से छानबीन की जा रही है। फॉरेंसिंक टीमों द्वारा घटनास्थल से साक्ष्य लिए हैं। शवों को मोर्चरी में भिजवा दिया है। परिवार वालों के बयान दर्ज किए जा रहे हैं।

आरोपी अनिल मूल रूप से भिवानी जिले के तिगड़ाना गांव का रहने वाला है। अनिल करीब 15 साल से गुरुग्राम के अशोक विहार फेज तीन में रह रहा था। शुरूआती जांच के अनुसार 11 गोलियां चलने की बात सामने आई है।  अनिल ने एक माह पहले ही भिवानी में एक प्लॉट खरीदा था।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें