फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: राजकीय महाविद्यालय रिठौज में बीए-बीकॉम में दाखिले शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
- 15 जून तक करें आवेदन, नए सत्र से शारीरिक शिक्षा विषय भी शुरू
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। राजकीय महाविद्यालय रिठौज में शैक्षणिक सत्र 2026-27 के बीए और बीकॉम पाठ्यक्रमों के लिए दाखिला प्रक्रिया शुरू हो गई है। इच्छुक विद्यार्थी उच्चतर शिक्षा विभाग हरियाणा के डीएचई ऑनलाइन एडमिशन पोर्टल के माध्यम से 15 जून तक आवेदन कर सकते हैं। महाविद्यालय प्रशासन ने विद्यार्थियों से समय पर आवेदन कर प्रवेश प्रक्रिया में शामिल होने की अपील की है।

महाविद्यालय की प्राचार्या अनुपमा यादव ने बताया कि संस्थान ग्रामीण और आसपास के क्षेत्रों के विद्यार्थियों को बेहतर और गुणवत्तापूर्ण उच्च शिक्षा उपलब्ध कराने के लिए लगातार प्रयास कर रहा है। महाविद्यालय में अनुभवी शिक्षक विद्यार्थियों को पढ़ाई के साथ-साथ कॅरिअर और व्यक्तित्व विकास के लिए भी मार्गदर्शन दिया जाता है। उन्होंने बताया कि इस सत्र से स्नातक स्तर पर शारीरिक शिक्षा फिजिकल एजुकेशन विषय की शुरुआत की गई है। इससे विद्यार्थियों को अपनी रुचि और भविष्य की योजनाओं के अनुसार नए विषय चुनने का अवसर मिलेगा।
विज्ञापन


विद्यार्थियों को रोजगार से जोड़ने के उद्देश्य से महाविद्यालय ने कई गैर-सरकारी संस्थाओं के साथ समझौते किए हैं। इसके माध्यम से विद्यार्थियों को इंटर्नशिप, कौशल विकास और सामाजिक गतिविधियों में भाग लेने के अवसर मिलेंगे। महाविद्यालय के विद्यार्थी पढ़ाई के साथ खेल और अन्य गतिविधियों में भी बेहतर प्रदर्शन कर रहे हैं। विद्यार्थियों ने युवा महोत्सव, खेल प्रतियोगिताओं और विभिन्न विश्वविद्यालय स्तर के आयोजनों में भाग लेकर संस्थान का नाम रोशन किया है।
विज्ञापन


प्राचार्या ने बताया कि महाविद्यालय जल्द ही 10 एकड़ में तैयार किए जा रहे नए आधुनिक परिसर में स्थानांतरित होगा। नए परिसर में विद्यार्थियों को बेहतर कक्षाएं, खेल सुविधाएं और पढ़ाई के लिए अनुकूल माहौल मिलेगा। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों को सरकार की विभिन्न योजनाओं, छात्रवृत्ति और छात्र कल्याण सुविधाओं का लाभ भी महाविद्यालय में उपलब्ध कराया जा रहा है। महाविद्यालय में अनुशासन, नैतिक मूल्यों और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा को प्राथमिकता दी जाती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें