फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शराब पीने पर पत्नी करती थी चिक-चिक, पति ने घोंटा गला; लाश को बोरे में भरकर कूड़े की गाड़ी में फेंकने गया पर...

Thu, 22 Aug 2024 08:03 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुरुग्राम

सार

आरोपी बिल्टू ने पुलिस को बताया कि वह शराब पीने का आदी है। इस कारण उसका अपनी पत्नी शैफाली से झगड़ा होता रहता था। शैफाली आरोपी को छोड़कर जाने की बात करती थी। 
विज्ञापन
पति ने किया पत्नी का कत्ल - फोटो : iStock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शराब पीने से मना करने पर पत्नी की हत्या करने का मामला सामने आया है। सेक्टर-53 थाना क्षेत्र में बोरे में मिली लाश की हत्या का खुलासा कर पुलिस ने आरोपी पति को यूपी के वृंदावन से गिरफ्तार किया है। आरोपी ने महिला के शव को ठिकाने लगाने के लिए सफेद बोरे में डाला और कूड़े की ट्रॉली में डालने की प्लानिंग की थी। शव में अधिक वजन होने के कारण वह शव को रोहन मोटर्स के नजदीक छोड़ने के बाद किराये के मकान को खाली कर वृंदावन फरार हो गया था। एसीपी क्राइम वरुण दहिया ने बताया कि बीती 18 अगस्त को सेक्टर-53 थाना पुलिस को रोहन मोटर्स सेक्टर-52, के पास एक बोरे में शव होने की सूचना मिली। पुलिस टीम घटनास्थल पर पहुंची और क्राइम सीन का अवलोकन करने के बाद फिंगरप्रिंट भी लिए।

विज्ञापन

बुधवार को मृतका की पहचान पश्चिम-बंगाल के मालदा निवासी 27 वर्षीया शैफाली सरकार के रूप में हुई। इसके बाद सेक्टर-40 क्राइम ब्रांच की टीम ने ब्लाइंड मर्डर मामले की गुत्थी सुलझाते हुए वारदात को अंजाम देने के आरोपी मालदा निवासी 32 वर्षीय बिल्टू सरकार को वृंदावन से काबू कर लिया। 

आरोपी बिल्टू ने पुलिस को बताया कि वह शराब पीने का आदी है। इस कारण उसका अपनी पत्नी शैफाली से झगड़ा होता रहता था। शैफाली आरोपी को छोड़कर जाने की बात करती थी। जिस पर बिल्टू ने तकिए से शैफाली का मुंह दबा दिया और वह बेहोश हो गई। उसके बाद आरोपी ने उसकी गला दबाकर हत्या कर दी। 
विज्ञापन

बाद में आरोपी ने दुकान से एक सफेद रंग का प्लास्टिक का बोरा खरीदा। उसके बाद बोरे में शव डालकर अपनी स्कूटी पर सेक्टर-52 में कूड़े की ट्रॉली में डालने के लिए पहुंचा। वजन अधिक होने के कारण वह शव को कूड़े वाली ट्रॉली में नहीं डाल पाया। इसके बाद शव को रोहन मोटर्स के पास नीचे डाल दिया और किराये के मकान को खाली कर वृंदावन भाग गया। पुलिस से बचने के लिए इसने हुलिया बदलने के लिए अपने बाल भी कटवा लिए थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें