फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: मानव तस्करी और अवैध तरीके से विदेश भेजने वाले आरोपी रिमांड पर

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन



गुरुग्राम। साइबर अपराध थाना मानेसर की पुलिस ने विदेशों में नौकरी दिलाने का झांसा देकर मानव तस्करी करने और अवैध तरीके से विदेश भेजकर साइबर ठगी करने वाले दो आरोपियों को तीन दिन के रिमांड पर लिया है। साइबर मानेसर की टीम दोनों आराेपियों से पूछताछ कर ठगी के पैसे की रिकवरी कराने में जुटी है। साइबर सेल प्रभारी इंस्पेक्टर मनोज का कहना है कि यह भी जांच की जा रही है कि इनके साथ अन्य कौन-कौन लोग शामिल थे।
विज्ञापन


बता दें कि आरोपियों की पहचान हिसार के हरिता गांव निवासी संदीप और महावीर कॉलोनी निवासी मुकुल के रूप में हुई है। आरोपियों से पूछताछ में पता चला कि संदीप दिसंबर 2024 में और मुकुल जून 2025 में म्यांमार गया था। वे दोनों म्यांमार में चीनी मूल के लोगों से मिले और ये उनके साथ मिलकर साइबर ठगी करने लगे। चीनी लोग अवैध तरीके के काम के लिए भारत से युवाओं को बुलाते हैं। इसके बदले ये कमीशन के तौर पर प्रत्येक व्यक्ति के पांच से छह हजार थाईवा देते हैं और एजेंट को अलग से कमीशन देते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें