फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: पत्नी पर धारदार हथियार से हमला, पति गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
घरेलू विवाद के चलते मायके में रह रही थी महिला
विज्ञापन




संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। घरेलू विवाद में अपने पिता के साथ रह रही महिला पर उसके पति ने सोमवार शाम को धारदार हथियार से हमला कर दिया। गंभीर हालत में महिला को निजी अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया गया। बादशाहपुर थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार हुए आरोपी की पहचान खबीबुर रहमान के रूप में हुई है।
विज्ञापन

घायल हुई सीमा खातून के पिता पश्चिम बंगाल निवासी हसन मियां ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उनकी बेटी की शादी खबीबुर रहमान से हुई थी। शादी के बाद से ही दोनों गुरुग्राम में रह रहे थे, लेकिन लगातार हो रहे झगड़ों के कारण सीमा खातून अपने पति को छोड़कर वापस उनके पास आ गई थी। जीवन यापन के लिए घरों में काम करने लगी थी। सोमवार को सीमा खातून सेक्टर-68 स्थित परीना सोसाइटी में अपना काम खत्म करके पैदल घर लौट रही थी। इसी दौरान उसके पति खबीबुर रहमान ने उसका पीछा किया और रास्ते में उसे रोक लिया। दोनों के बीच पहले कहासुनी हुई थी। उसके बाद उसने धारदार हथियार से पत्नी पर हमला कर दिया। बादशाहपुर थाना प्रभारी विजय पाल ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें