फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बुजुर्ग महिला के फर्जी हस्ताक्षर कर बेचा हुडा का प्लॉट

विज्ञापन
विज्ञापन
गुरुग्राम। बुजुर्ग महिला के सेक्टर-52 स्थित प्लॉट को ठगों ने फर्जी हस्ताक्षर कर बेच दिया। इसका खुलासा तब हुआ जब महिला कई साल बाद प्लॉट देखने गई तो वहां मकान बना था। महिला का कहना है कि एक परिचित ने उनके फर्जी हस्ताक्षर कर हुडा विभाग से प्लॉट को किसी अन्य के नाम ट्रांसफर करा दिया। दो लोगों के नाम पर यह प्लॉट ट्रांसफर हुआ। जिन्होंने इसे आगे दो अन्य को बेच दिया। हुडा विभाग से पता किया तो पता चला कि यह तो कई साल पहले ही बेचा जा चुका है। सदर थाना पुलिस ने मामले में साजिश के तहत फर्जी दस्तावेज तैयार कर ठगी के आरोप में एफआईआर दर्ज की है।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार यह शिकायत 86 साल की बुजुर्ग महिला जींद गांधी नगर निवासी सुशीला देवी ने दी है। ठगी का आरोप गुड़गांव सेक्टर-92 सारे होम निवासी अतुल गोयल, साउथ सिटी टू निवासी कमल सिंघल, पंकज गोयल, दिल्ली ग्रेटर कैलाश निवासी बिमला भार्गव, प्रवीण भार्गव पर लगाया गया है। महिला का कहना है कि उनका 500 गज का प्लॉट सेक्टर-52 में है।
अतुल गोयल उनका परिचित है और काफी समय से घर आता जाता था। कई साल बाद करीब 4 महीने पहले महिला प्लॉट पर गई तो पाया कि वहां एक मकान बना हुआ था। महिला ने हुडा विभाग में जाकर जांच किया तो पता चला कि ये तो बेचा जा चुका है। महिला ने इससे जुड़े दस्तावेज देखे तो पाया कि सभी दस्तावेज पर महिला के फर्जी हस्ताक्षर किए गए थे। जिन्हें वेरिफाई अतुल गोयल ने किया था। अतुल ने कमल सिंह व पंकज कुमार को बेच दिया। इसके लिए हुडा संपदा अधिकारी को 7 जुलाई 2008 को प्लॉट ट्रांसफर की परमिशन के लिए शपथ पत्र, 8 जुलाई 2008 को प्लॉट ट्रांसफर की परमिशन के लिए पत्र, 15 जुलाई 2008 को साइन वेरिफाई के लिए एफिडेविट, 15 जुलाई 2008 को क्षतिपूर्ति पत्र, 25 जुलाई 2008 को कमल व पंकज के नाम प्लॉट ट्रांसफर के लिए पत्र दिए गए। इन सभी पर महिला के फर्जी हस्ताक्षर किए गए थे। महिला का कहना है कि सभी दस्तावेज पर उसके हस्ताक्षर आपस में भी मैच नहीं कर रहे हैं। ऐसे में शक है कि हुडा अधिकारियों की भी इसमें मिलीभगत हो। पंकज व कमल ने आगे ये प्लॉट बिमला भार्गव व प्रवीण भार्गव को बेच दिया। सदर थाना के एसआई सुंदर पाल ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें