फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: पानी की बोतल ऑनलाइन मंगवाने पर होटल कर्मियों ने पीटा

विज्ञापन
विज्ञापन
घायल युवक को अस्पताल में कराया भर्ती, एफआईआर दर्ज
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। सेक्टर-50 थाना क्षेत्र स्थित एक मॉल में युवक को पानी की बोतल ऑनलाइन मंगवाने पर होटल कर्मियों ने मारपीट करके घायल कर दिया। इस घटना में उक्त युवक गंभीर रूप से घायल हो गया और उसे अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा। मारपीट की सूचना मिलने पर पुलिस ने पीड़ित के बयान लेकर एफआईआर दर्ज की।
सेक्टर-83 निवासी अमित कुमार मिश्रा ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उनका एलीमेंट वन मॉल की चौथी मंजिल पर फ्लैट है। तीन दिन पहले उसने अपने लिए पानी की बोतल ऑनलाइन मंगवाई थी। जब डिलीवरी बॉय पानी की बोतल लेकर आया तो यहां रिजान्टा होटल के कर्मियों ने उसे मॉल के अंदर जाने से रोक दिया। इस पर डिलीवरी बॉय ने अमित कुमार को फोन करके इस बारे में बताया। डिलीवरी बॉय का फोन आने पर वह खुद नीचे आया और डिलीवरी बॉय को अपने साथ लेकर मॉल के अंदर आ गया। जब वापस जाते वक्त वह डिलीवरी बॉय को लॉबी में छोड़ने के लिए गया तो यहां होटल कर्मियों ने उसके साथ मारपीट शुरू दी, जिससे वह घायल हो गया। अमित कुमार को सेक्टर-37 स्थित एक अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

जांच अधिकारी सुरेंद्र ने बताया कि पीड़ित की शिकायत पर एफआईआर दर्ज करके मारपीट करने वाले होटल कर्मियों को गिरफ्तार किया गया था, जिन्हें जमानत पर छोड़ दिया गया है। मामले में आगामी कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें