फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: गले में धारदार हथियार मारकर की गई थी युवक की हत्या

विज्ञापन
विज्ञापन
पलड़ा गांव के पास सोमवार की देर शाम शव बरामद हुआ था
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। बादशाहपुर थाना अंतर्गत पलड़ा गांव के पास सोमवार की देर शाम एक युवक का शव बरामद हुआ। हत्या के मामले में अभी तक कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है। पुलिस आरोपी की पहचान करने में जुटी है। मंगलवार को पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंपा गया। पोस्टमार्टम में पता चला कि गले पर कोई धारदार व नुकीले हथियार से वार करके हत्या की गई है।
मृतक की पहचान मथुरा (उत्तर प्रदेश) के जसोली गांव निवासी रोहित सारस्वत के रूप में हुई है। रोहित अपने परिवार के साथ भोंडसी स्थित शिव कॉलोनी में रहता था और छह माह से सेक्टर-70 स्थित रेस्टोरेंट में काम कर रहा था। रविवार को वह काम पर गया था और रात को वापस घर नहीं लौटा था। रोहित के पिता राजकुमार में अपने बेटे की गुमशुदगी की शिकायत भी दी। पुलिस को छानबीन के दौरान सोमवार की शाम को रोहित का शव पलड़ा गांव के पास नाले से बरामद हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन

जांच अधिकारी नवीन ने बताया कि मामले की विभिन्न बिंदुओं के तहत जांच की जा रही है। युवक की हत्या करने वाले की अभी पहचान नहीं हो सकी है। जांच में सामने आया है कि रेस्टोरेंट में साथी कर्मचारी से कुछ बात को लेकर झगड़ा हुआ था। इस आधार पर भी छानबीन की जा रही है। जल्द ही आरोपी की पहचान करके गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें