फुटेज खंगाल रही पुलिस
गुरुग्राम पुलिस का कहना है कि अस्पताल के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। पुलिस टीम जल्द ही मामले में आरोपी की पहचान कर उसे गिरफ्तार करेगी। मामले की जांच की जा रही है।
अस्पताल ने जारी किया बयान
उधर, गुरुग्राम के अस्पताल में 46 वर्षीय एयर होस्टेस के साथ कथित यौन उत्पीड़न के मामले पर निजी अस्पताल ने बयान जारी किया है। बयान में कहा गया है। "हमें एक मरीज की शिकायत के बारे में पता चला है और हम संबंधित अधिकारियों द्वारा की गई जांच में पूरा सहयोग कर रहे हैं।
इस स्तर पर, कोई भी आरोप साबित नहीं हुआ है, और संबंधित समय अवधि के लिए अस्पताल से सीसीटीवी फुटेज सहित सभी प्रासंगिक दस्तावेज पुलिस को सौंप दिए गए हैं।
यह भी पढ़ें: अस्पताल में लुट गई अस्मत: वेंटिलेटर पर थी महिला, बनाया हवस का शिकार; एयरहोस्टेस की दास्तां सुन उड़ जाएंगे होश