फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुंदन ने ऐसा क्यों किया: होमगार्ड को टक्कर मारकर टैंपो चालक ने डेढ़ किलोमीटर तक घसीटा, ऐसे बची जवान की जान

Sun, 01 Jun 2025 08:44 PM IST
विकास कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बल्लभगढ़

सार

घटना को देख साथी पुलिसकर्मी भी पीछे दौड़ पड़े। डेढ़ किलोमीटर दूर तक घसीटने के बाद चालक ने एक कंपनी में टैंपो घुसा दिया। पीछा कर रही पुलिस टीम भी वहां पहुंची और आरोपी चालक को काबू किया। 
विज्ञापन
आरोपी ट्रैंपो ड्राइवर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा के बल्लभगढ़ स्थित सोहना टी प्वाइंट पर टैंपो चालक ने ट्रेफिक ड्यूटी में तैनात होमगार्ड के जवान को टक्कर मार टैंपो भगा लिया। बचने के लिए होमगार्ड का जवान टैंपो के बोनट पर लटक गया, लेकिन चालक ने टैंपो नहीं रोका और करीब डेढ़ किलोमीटर तक होमगार्ड के जवान को बोनट पर लटकाकर घसीटते ले गया। 

विज्ञापन

होमगार्ड के पैरों पर आई चोटें
होमगार्ड के जवान को पैरों व शरीर के अन्य हिस्सों पर चोट लगी है। आरोपी ने बचने के लिए एक कंपनी में टैंपो घुसा दिया। जिसे पीछा कर रही पुलिस टीम ने काबू कर लिया। पुलिस प्रवक्ता यशपाल सिंह ने बताया कि बल्लभगढ़ सिटी थाने में एफआईआर दर्ज कर ली गई है।

कागज मांगा तो दौड़ा दिया टैंपो
होमगार्ड के जवान गौरव ने बताया कि उसकी ड्यूटी यातायात पुलिस में लगाई गई है। वह यातायात पुलिस के एसआई राजेश कुमार के साथ शनिवार को सोहना टी प्वाइंट पर वाहनों की जांच कर रहा था। दिल्ली की ओर से एक टैंपो आता दिखाई दिया। चालक को रुकने का इशारा किया गया। जब वह रुका तो उसको कागजात दिखाने को कहा। उसने दस्तावेज देने की बजाय एकदम टैंपो भगा लिया। आगे खड़े होमगार्ड के जवान को टक्कर मारते हुए आरोपी टैंपो भगाने लगा। टक्कर लगते ही होमगार्ड का जवान बोनट पर लटक गया। उसके बावजूद चालक ने टैंपो नहीं रोका और करीब डेढ़ किलोमीटर तक उसको घसीटकर ले गया। होमगार्ड के जवान ने बताया कि उसने टैंपो के ऊपर लगा लोहे का जाल पकड़ लिया। वह चिल्लाया व शोर मचाया लेकिन चालक ने टैंपो नहीं रोका।
विज्ञापन

पुलिसकर्मियों ने किया पीछा
घटना को देख साथी पुलिसकर्मी भी पीछे दौड़ पड़े। डेढ़ किलोमीटर दूर तक घसीटने के बाद चालक ने एक कंपनी में टैंपो घुसा दिया। पीछा कर रही पुलिस टीम भी वहां पहुंची और आरोपी चालक को काबू किया। आरोपी चालक की पहचान तिरखा कॉलोनी निवासी कुंदन के रूप में हुई। पूछताछ में उसने बताया कि कागज पूरे नहीं थे, इसलिए भाग रहा था। पुलिस ने चालक को गिरफ्तार कर टैंपो को जब्त कर लिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें