फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महंगी होंगी शराब: 2400 करोड़ से अधिक में छूटे ठेके, 98 करोड़ की सबसे महंगी बिकी ब्रिस्टल चौक की दुकान

Sat, 31 May 2025 10:45 PM IST
विकास कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुरुग्राम

सार

आबकारी विभाग की ओर से वेस्ट जोन की 83 जोन की दुकानों में 61 जोन की दुकानें बिकी हैं। इसके लिए लगभग 129 लोगों के आवेदन आए थे। इसमें सबसे महंगी दुकान डीएलएफ फेज तीन की बिकी है जिसका रिजर्व प्राइज 60 करोड़ रखा गया था।
विज्ञापन
शराब की दुकान पर लगी भीड़ - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली से सटे गुरुग्राम के ईस्ट व वेस्ट जोन की 111 जोन की दुकानों का आवंटन पूरा हो चुका है। ऑनलाइन आवेदन कर महंगी बोली लगाने वाले आवंटियों को 12 जून से उनकी दुकानों पर शराब बेचने का अधिकार होगा। आबकारी विभाग की ओर सबसे महंगी दुकान ब्रिस्टल चौक की 98 करोड़ की बिकी है। ठेके 2400 करोड़ से अधिक में छूटे हैं।

विज्ञापन

आबकारी विभाग की ओर से वेस्ट जोन की 83 जोन की दुकानों में 61 जोन की दुकानें बिकी हैं। इसके लिए लगभग 129 लोगों के आवेदन आए थे। इसमें सबसे महंगी दुकान डीएलएफ फेज तीन की बिकी है जिसका रिजर्व प्राइज 60 करोड़ रखा गया था। इसी तरह वेस्ट जोन की 71 जोन में 50 जोन की दुकानें बिकी हैं। 50 जोन के लिए 78 आवेदन आए थे जिसकी लगभग 1200 करोड़ रुपये की बोली लगाई है। ब्रिस्टल चौक की शराब की दुकान के लिए 98 करोड़ की बोली लगी। यह आवंटन जी-टाउन कंपनी के नाम पर हुआ है। इससे पहले भी वेस्ट जोन के ठेके करीब 1200 करोड़ में छूटे थे।

तीन जून को होगी ईस्ट जोन के शेष ठेकों की बोली
ईस्ट जोन में अभी 21 जोन की दुकानों के लिए बोली नहीं लगी है जिसके लिए आबकारी विभाग की ओर से 3 जून को आवेदन लिया जाएगा। इसी के साथ वेस्ट जोन के 22 जोन के ठेकों के आवंटन की प्रक्रिया पांच जून तक की जानी है। जिले की सभी शराब की दुकानों की बोली पूरी कर उसे 12 जून को नया आवंटन दिया जाएगा। यह आवंटन 2025-27 तक के लिए किया जा रहा है।

मानक के विपरीत चलने वाले ठेकों पर रहेगी विशेष नजर
नई शराब नीति के तहत शराब के अहाते का साइज छोटा कर दिया गया है। साथ ही उनकी ओर से परोसी जा रही लग्जरी सुविधाओं पर बैन है। इसके लिए पूरे जिले में अलग-अलग चार टीमें नजर रखने के लिए बनाई गई हैं। इसमें शराब के रिकार्ड पर विशेष नजर रहेगी।
विज्ञापन

जिले में शराब की दुकानों के आवंटन की प्रक्रिया लगभग पूरी हो चुकी है। 12 जून से आवंटन के हिसाब शराब की ब्रिक्री होगी। मानक के विपरीत चलने वाली दुकानों पर नजर रखने के लिए अलग-अलग चार टीम का गठन किया गया है। - अमित भाटिया, उप आबकारी एवं कराधान आयुक्त, पूर्व गुरुग्राम
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें