फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: होली की धूम, बाजारों में बढ़ी चहल-पहल

विज्ञापन
विज्ञापन
इलेक्ट्रिक पिचकारी, इस बार की नंबर बन पसंद, बाजारों में बढ़ा खरीदारी का क्रेज
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। फाल्गुन का महीना आते ही बाजार होली के रंगों में रंगा दिखाई देने लगता है। ऐसा ही माहौल जिले के बाजारों में देखने को मिल रहा है। होली की तैयारियों को लेकर सदर बाजार और सेक्टर मार्केट में ग्राहकों की भीड़ उमड़ रही है। इस बार होली 2026 को लेकर दुकानदारों में बताया की अच्छी बिक्री होने की उम्मीद है। बाजारों में इस बार इलेक्ट्रिक पिचकारी, गुलाल, रंगों का गिफ्ट हैंपर, रंगों हर्बल गुलाल, मुखौटा और रंग-बिरंगे और सफेद रंग के टी-शर्ट की ज्यादा मांग ज्यादा है।
इलेक्ट्रिक पिचकारी लोगों को भा रही
इस बार बाजार में इलेक्ट्रिक पिचकारी लोगों की नंबर वन पसंद बन रही है। यह पिचकारी 500 रुपये से लेकर 1500 रुपये तक की मिलती है। वहीं, गुलाल गिफ्ट हैंपर दो सौ रुपये से लेकर 500 रुपये तक के मिल रहे हैं। कीमत उनके साइज के अनुसार है।
विज्ञापन

-
बाजारों में छाया केसरिया गुजिया का जादू
बादशाहपुर। होली के नजदीक आते ही शहर के बाजारों में केसरिया गुजिया का जादू छाने लगा है। होली को लेकर शहर के बाजार में तरह-तरह की मिठाइयां देखने को मिल रही हैं। इस वर्ष लोगों में केसर गुजियां की मांग ज्यादा है। दुकानदारों के अनुसार, इस बार केसर गुजिया, चॉकलेट गुजिया, ठंडाई गुजिया, गुलकंद गुजिया, चंद्रकला और शुगर फ्री गुजिया तेजी से बिक रही है। किंतु केसर गुजिया इन सभी में से लोगों की पहली पसंद बनी हुई है, वहीं बच्चों को सबसे अधिक चाॅकलेट गुजिया पसंद आ रही है। यह गुजिया साढ़े 600 रुपये प्रति किलोग्राम से लेकर 800 रुपये प्रति किलोग्राम तक बिक रही है। दुकानदार सोमेश का कहना रंगों के साथ ही लोग मिठाइयों के प्रति लोकप्रिय होते नजर आ रहे हैं। संवाद

दुकानदार बोले - बिक्री में मुनाफा होने की उम्मीद
इस बार ग्राहकों को हर्बल और हल्के रंग वाले गुलाल लोगों ज्यादा खरीद रहे हैं। साथ ही रंग-बिरंगे और सफेद रंग के टी-शर्ट भी खरीद रहे हैं, जिससे इस बार बिक्री में मुनाफा होने की उम्मीद है। -
विज्ञापन

अंकित जायसवाल, दुकानदार
शीतला माता मंदिर के पार्किंग में अरारोट से गुलाल तैयार कर रहे हैं, जो मुंह और नाक में जाने पर भी नुकसान नहीं करेगा। साथ ही इसकी कीमत मात्र दो सौ रुपये है। -जवाहर लाल, व्यापारी
इस बार इलेक्ट्रिक पिचकारी को लेने के लिए बच्चों में उत्साह नजर आ रहा है। अलग-अलग डिजाइन और साइज की पिचकारी लोगों को भा रही है। -
मनोज, दुकानदार



विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें