प्रतियोगिता में विभिन्न स्कूलों, क्लबों और अकादमियों से 150 से अधिक खिलाड़ियों ने भाग लिया
संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। सेक्टर-50 स्थित आरपीएस इंटरनेशनल स्कूल में रविवार को 29वीं जिला स्तरीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें विभिन्न स्कूलों, क्लबों और अकादमियों से 150 से अधिक खिलाड़ियों ने भाग लिया। प्रतियोगिता के मुख्य अतिथि जिला ताइक्वांडो संघ के अध्यक्ष जसबीर सिंह गिल और सचिव धर्मेंद्र यादव रहे।
15 किग्रा भार वर्ग में एससीआर स्कूल के हितांश पवार ने स्वर्ण, एलीट वारियर अकादमी के अथर्व जोशी ने रजत, शोर्य (एलीट वारियर) और अरिव (शंकर ईकेम अकादमी) ने कांस्य पदक हासिल किया। 16 से 18 किग्रा में एसके ताइक्वांडो अकादमी के प्रज्ञांश कपूर ने स्वर्ण, एलीट वारियर के आरव विजयवर्गी ने रजत तथा गट्स ताइक्वांडो के यश मुद्गल और इनविजिबल अकादमी के कृशव ओहरी ने संयुक्त कांस्य पदक हासिल किया। महिला वर्ग के 16 से 18 किग्रा में नितारा सिंह (एसके ताइक्वांडो) ने स्वर्ण, आरोही (एसके ताइक्वांडो) ने रजत और आदया यादव (एलीट वारियर) ने कांस्य पदक जीता।
21से 23 किग्रा में एलिट ताइक्वांडो के कुशल अग्रवाल ने स्वर्ण, एक्सट्रीम ताइक्वांडो के रेयांश शिमलवाल ने रजत व गट्स अकादमी के युवान मल्होत्रा और सत्या स्कूल के मुबारक ने कांस्य पदक हासिल किया। 29 से 33 किग्रा महिला में एससीआर स्कूल की माही कादयान ने स्वर्ण, स्कॉटिश हाई इंटरनेशनल की निशका रुस्तगी ने रजत और नेहरू स्टेडियम की मानवी ने कांस्य पदक जीता। 23 से 25 किग्रा पुरुष में आर मंगलम स्कूल के युवांश करवाल ने स्वर्ण, नॉन ताइक्वांडो के पार्थ ने रजत तथा एलीट वारियर के नयन और हृदान ने कांस्य पदक अपने नाम किया।
26 से 29 किग्रा महिला में नेहरू स्टेडियम की नवी ने स्वर्ण, इनविजिबल अकादमी की रूबैशा ने रजत तथा स्कॉटिश हाई की अलीशा और मिशिका ने कांस्य पदक जीता। 41 से 47 किग्रा महिला में स्कॉटिश हाई की इशिता सिंह ने स्वर्ण, एलीट वारियर की आराम सिंह ने रजत और एससीआर स्कूल की असमा ने कांस्य पदक हासिल किया। जिला ताइक्वांडो संघ के अध्यक्ष जसबीर सिंह गिल ने सभी विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कार दे सम्मानित कर उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।