फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: मौसम सहरावत बने दिल्ली ओलंपिक संघ के उपाध्यक्ष

विज्ञापन
विज्ञापन
गुरुग्राम। जिले के पालम विहार निवासी मौसम सहरावत को दिल्ली ओलंपिक संघ का उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। दिल्ली बॉक्सिंग फेडरेशन के चेयरमैन की ओर से यह जिम्मेदारी सौंपी गई है। मौसम 2010 से दिल्ली बॉक्सिंग एसोसिएशन के सदस्य हैं। 2014 से 2017 तक उन्होंने दिल्ली राज्य बॉक्सिंग चैंपियनशिप के आयोजन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। इस उपलब्धि पर मौसम ने फेडरेशन अध्यक्ष कुलदीप वत्स और नागौर सांसद हनुमान बेनीवाल का धन्यवाद किया। उन्होंने कहा कि संगठन की जिम्मेदारी को निभाते हुए इसे और मजबूत बनाएंगे। ऑस्ट्रेलिया के एडिथ कोवान विश्वविद्यालय से हॉस्पिटैलिटी व ह्यूमन रिसोर्स मैनेजमेंट में स्नातक मौसम सामाजिक कार्यों के लिए प्रसिद्ध हैं। दिल्ली सरकार ने उन्हें ओबीसी कमीशन का सलाहकार भी नियुक्त किया है। मूल रूप से नांगल देवत (अब वसंत कुंज) के निवासी मौसम के पिता राम नारायण सहरावत नांगल देवत के सरपंच व महरौली ब्लॉक समिति के चेयरमैन रह चुके हैं। वर्तमान में वे परिवार के साथ गुरुग्राम के पालम विहार में रहते हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें