फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: उप क्षेत्रीय कार्यालय गुरुग्राम की हिंदी पत्रिका ‘द्रोण ज्योति’ को मिला प्रथम पुरस्कार

विज्ञापन
विज्ञापन
-विभागीय राजभाषा कार्यान्वयन समिति की 68वीं बैठक में राजभाषा कार्यों की समीक्षा
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। कर्मचारी राज्य बीमा निगम (ईएसआईसी) के उप क्षेत्रीय कार्यालय गुरुग्राम में विभागीय राजभाषा कार्यान्वयन समिति की 68वीं बैठक का आयोजन किया गया। जिसकी अध्यक्षता कार्यालय अध्यक्ष सुनील यादव ने की। बैठक में कार्यालय के अधिकारियों, कार्यालय अधीक्षकों और शाखा कार्यालयों के प्रबंधकों ने भाग लिया।

बैठक के दौरान सदस्य सचिव एवं सहायक निदेशक (राजभाषा) डॉ. स्वीटी यादव ने उपस्थित अधिकारियों का स्वागत करते हुए जनवरी-मार्च 2026 तिमाही के राजभाषा कार्यों की समीक्षा प्रस्तुत की। उन्होंने बताया कि कार्यालय की सभी शाखाओं द्वारा हिंदी में प्राप्त पत्रों के उत्तर हिंदी में ही दिए जा रहे हैं और राजभाषा अधिनियम 1963 की धारा 3(3) के अंतर्गत जारी किए जाने वाले दस्तावेज द्विभाषी रूप में जारी किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि कार्यालय द्वारा जारी किए जाने वाले सभी मूल पत्र हिंदी में जारी किए जा रहे हैं और सभी टिप्पणियां भी हिंदी में लिखी जा रही हैं। बैठक में कार्यालय में हिंदी के अधिकाधिक प्रयोग और राजभाषा कार्यान्वयन को प्रभावी बनाने पर भी विस्तार से चर्चा की गई।
विज्ञापन


बैठक के में उप क्षेत्रीय कार्यालय गुरुग्राम को राजभाषा कार्यान्वयन और गृह पत्रिका ‘द्रोण ज्योति’ के उत्कृष्ट प्रकाशन व प्रदर्शन के लिए प्रथम पुरस्कार प्रदान किए जाने की जानकारी भी साझा की गई। साथ ही नराकास कार्यालय गुरुग्राम द्वारा हिंदी पत्रिका को प्रथम पुरस्कार से सम्मानित किए जाने पर अधिकारियों व कर्मचारियों को बधाई दी गई।
विज्ञापन

अध्यक्ष सुनील यादव ने राजभाषा शाखा द्वारा किए जा रहे कार्यों की सराहना करते हुए सभी अधिकारियों व कर्मचारियों को अपना शत-प्रतिशत कार्य हिंदी में करने के लिए प्रेरित किया। बैठक में सचिन सिंह, कमलेंद्र कुमार व प्रमोद कुमार सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें