फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: अपहरण मामले में तीन के खिलाफ प्राथमिकी

विज्ञापन
विज्ञापन
गुरुग्राम। मानेसर बस अड्डा पर 10 मई की शाम को हुक्का स्टोर के संचालक अंकित का अपहरण कर मारपीट करने के मामले में पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। पीड़ित अंकित ने बताया कि 10 मई को दीपक उर्फ डीपी व जितेंद्र उर्फ जीतू उनकी दुकान पर आए और बात करने के बहाने उन्हें कार में बैठने को कहा और नैनवाल गांव की तरफ ले गए और मारपीट कर गोली मारने की धमकी भी दी। कार को जोनी चला रहा था। अंकित का आरोप है कि रास्ते में आरोपियों ने सोने की चेन, अंगूठी और गाड़ी की चाबी भी छीन ली। वह बेहोश हो गया था। मानेसर थाने के एएसआई मुकेश ने बताया कि शिकायत के आधार पर मामला दर्ज किया गया है। सीसीटीवी फुटेज खंगालने के बाद अब तक की जांच में मोबाइल, चेन, अंगूठी छीनने और हथियार दिखाने के तथ्य सामने नहीं आए हैं। दूसरे पक्ष के लोगों से पूछताछ कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें