फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mining in Aravali: अवैध खनन से खतरे में हाईटेंशन लाइन, गिरने की कगार पर हाई वोल्टेज लाइन के टॉवर

Fri, 22 Jul 2022 08:03 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, गुरुग्राम

सार

गुजरात से राजस्थान के रास्ते हरियाणा की अरावली में दिल्ली तक हाईवोल्टेज लाइनों का जाल बिछा है। ये लाइनें अलग-अलग क्षमता की बताई जा रही हैं। इनमें 220 केवी, 37 केवी, 11000 केवी 66 केवी और 340 केवी की लाइने हैं। इन लाइनों के नीचे खनन हो रहा है।
विज्ञापन
अरावली की पहाड़ियों में खनन से हाईटेंशन लाइन खतरे में - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अरावली की पहाड़ियों में खनन से हाईटेंशन लाइन खतरे में है। लगातार खनन के कारण पहाड़ियों पर लगाए कई बिजली टावर गिरने के कगार पर हैं। माफिया ने टावरों के आसपास तक खुदाई कर डाली है। विस्फोटकों से पत्थर खिसक रहे हैं। ऐसा ही रहा तो टॉवर को गिरने से नहीं रोके जा सकेगा और इससे देश के बड़े हिस्से की बिजली आपूर्ति प्रभावित होगी। 
विज्ञापन


खनन माफिया का इससे कोई सरोकार नहीं कि कहां, कैसा और कितना नुकसान होगा। उसे अपनी कमाई से मतलब है। यही कारण है कि उन्हें खनन करते समय हाईवोल्टेज लाइन भी दिखाई नहीं देती। बिजली निगम के अधिकारी भी मानते हैं कि अगर हादसा हुआ तो उस लाइन को जल्दी ठीक भी नहीं किया जा सकता और नुकसान का तो आकलन भी नहीं किया जा सकता। 

बता दें कि गुजरात से राजस्थान के रास्ते हरियाणा की अरावली में दिल्ली तक हाईवोल्टेज लाइनों का जाल बिछा है। ये लाइनें अलग-अलग क्षमता की बताई जा रही हैं। इनमें 220 केवी, 37 केवी, 11000 केवी 66 केवी और 340 केवी की लाइने हैं। इन लाइनों के नीचे खनन हो रहा है।
विज्ञापन


बिजली निगम के एक अधिकारी ने बताया कि यूं तो टॉवर के गिरने के आसार कम है क्योंकि इनकी गहराई पांच से दस फुट तक होती है, लेकिन विस्फोट के समय यहां स्थिति खतरनाक हो सकती है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें