फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जेल वार्डर को कुचलने का प्रयास

विज्ञापन
विज्ञापन
गुरुग्राम। तावड़ू में डीएसपी की कुचलकर हत्या के बाद बदमाशों के हौसले बुलंद हैं। इसी क्रम में अब एक कैब चालक ने भोंडसी जेल के हेड वार्डर को कुचलने का प्रयास किया है। वार्डन को इलाज के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया है। शिकायत के आधार पर पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक नांगल चौधरी निवासी संजय कुमार भोंडसी जिला जेल में हेड वार्डर के तौर पर कार्यरत हैं। उनकी ड्यूटी जेल के प्रवेश द्वार पर थी, जहां से किसी भी निजी वाहन का प्रवेश वर्जित है। पिछले बुधवार को दिल्ली नंबर की एक कैब आई, जिसे संजय ने रोकने का प्रयास किया तो चालक रोकने की बजाय रफ्तार बढ़ाकर फरार हो गया।
कुछ ही देर बात वहीं चालक कैब लेकर वापस आया और संजय के पास पहुंचते ही उसने कैब की रफ्तार तेज कर दी। जब तक संजय कुछ समझ पाते कैब चालक बैरियर तोड़ते हुए फरार हो गया। हादसे में संजय कुमार घायल हो गए, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। संजय कुमार की शिकायत पर भोंडसी थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई शुुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें