फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: दिल्ली-जयपुर एक्सप्रेसवे पर तीन दिन तक नहीं चलेंगे भारी वाहन

विज्ञापन
विज्ञापन
कांवड़ियों की सुरक्षा और वाहन चालकों की परेशानी को देखते हुए लिया गया फैसला
विज्ञापन



संवाद न्यूज एजेंसी

गुरुग्राम। यातायात पुलिस ने कांवड़ियों की सुरक्षा और वाहन चालकों की परेशानी को देखते हुए दिल्ली-जयपुर एक्सप्रेसवे पर सोमवार से लेकर शिवरात्रि तक भारी वाहनों पर रोक लगा दी है। भारी वाहन चालक द्वारका और केएमपी एक्सप्रेसवे का इस्तेमाल करते हुए अपने गंतव्य तक पहुंचेंगे।
सोमवार से कांवड़ियों की संख्या दिल्ली-जयपुर एक्सप्रेसवे पर अधिक हो जाएगी। इस रास्ते पर कांवड़ियों के लिए शिविर भी आयोजित किए गए हैं। राजस्थान, झज्जर, रेवाड़ी, पटौदी, नूंह और फरीदाबाद जिलों में जाने के लिए भारी वाहन चालक गुरुग्राम जयपुर-दिल्ली एक्सप्रेसवे का इस्तेमाल करते हैं। तीन दिनों तक यह चालक केवल द्वारका एक्सप्रेसवे और केएमपी का इस्तेमाल करेंगे। वाहन चालकों के संगठनों को इसकी सूचना दे दी गई है। यातायात पुलिस की तरफ से जयपुर से दिल्ली जाने वाले एक्सप्रेसवे पर कई जगह पर कावंड़ियों के लिए पोस्टर लगाए गए हैं। इनमें अपील की गई है कि रेवाड़ी, पटौदी, मानेसर, धारूहेड़ा व अन्य क्षेत्रों में जाने वाले कांवड़िये द्वारका एक्सप्रेसवे के रास्ते का इस्तेमाल करें, जिससे दिल्ली-जयपुर एक्सप्रेसवे पर वाहनों का दबाव कम हो सके। इससे कांवड़ियों के साथ ही वाहन चालकों की भी परेशानी कम होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्जन
यातायात को संभालने के लिए ड्रोन का इस्तेमाल किया जा रहा है। सभी चिह्नित स्थानों पर व्यवस्था संभालने के लिए यातायातकर्मियों की ड्यूटी लगाई गई है। वाहन चालकों के साथ ही कांवड़ियों को भी परेशानी न हो, इसके लिए प्रयास किया जा रहा है। -डाॅ. राजेश मोहन, डीसीपी यातायात
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें