फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: अभ्यर्थियों के लिए सीईटी ट्रेवल एप लॉन्च

विज्ञापन
विज्ञापन
- घर बैठे एप से सीट बुक कर सकते हैं अभ्यर्थी
विज्ञापन

गुरुग्राम। सीईटी अभ्यर्थियों के लिए परिवहन विभाग ने सीईटी ट्रेवल एप लॉन्च किया है। अभ्यर्थी मुफ्त बस यात्रा करने के लिए इसके माध्यम से घर बैठे ऑनलाइन टिकट बुक कर सकते हैं। जिला उपायुक्त अजय कुमार ने बताया कि एप के माध्यम से अभ्यार्थी को नि:शुल्क यात्रा की सुविधा उपलब्ध करवाई जा रही है। साथ ही गुरुग्राम, सोहना और पटौदी के बस स्टैंड परिसरों में हेल्प डेस्क भी स्थापित किए गए हैं। अभ्यर्थी गूगल प्ले स्टोर से एप डाउनलोड कर सकते हैं। परिवहन विभाग गुरुग्राम महाप्रबंधक भारत भूषण गोगिया ने बताया कि सीईटी के अभ्यर्थी यात्रा संबंधी जानकारी के लिए परिवहन विभाग के हेल्पलाइन नंबर 0124-2320222 एवं 0124-4912626 पर भी संपर्क कर सकते हैं। अभ्यर्थी वेबसाइट cet2025.onboard.in पर जाकर भी सीट बुक कर सकते हैं। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें