फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हेल्थ सप्लीमेंट और क्रिकेट का सामान चोरी करने वाला दिल्ली से गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
गुरुग्राम। सेक्टर-10 स्थित हेल्थ सप्लीमेंट और खेल के सामान की दुकान से चार साल पहले बड़ी मात्रा में सामान चोरी करने वाले आरोपी को पुलिस ने आखिरकार पकड़ लिया है। पुलिस ने उसके पास से काफी मात्रा में प्रोटीन के डिब्बे और क्रिकेट बैट बरामद किए हैं।
विज्ञापन

दिसंबर 2016 में परमजीत यादव ने पुलिस को बताया था कि उसकी सेक्टर-10 स्थित स्पोर्ट्स एंड सप्लीमेंट की दुकान में ताला तोड़कर चोरी हुई थी जिसमें हेल्थ सप्लीमेंट, खेल का सामान, लैपटॉप, प्रिंटर, म्यूजिक सिस्टम व नकदी आदि चोरी हुआ था। मामले की जांच कर रही अपराध शाखा सेक्टर-40 की पुलिस ने 30 अगस्त को इसे दिल्ली के द्वारका इलाके से पकड़ लिया। पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम बिहार के सीतामढ़ी निवासी धीरेंद्र बताया है।
आरोपी को तीन दिन की रिमांड पर लिया गया। पूछताछ में यह भी पता चला कि आरोपी गुरुग्राम, फरीदाबाद, दिल्ली, गाजियाबाद सहित कई शहरों मेें दुकानों में चोरी कर चुका है। उस पर कई केस दर्ज हैं। फरीदाबाद में भगौड़ा घोषित किया जा चुका है। इसके पास से दुकानों के शटर काटने गैस कटर व हैंडल भी बरामद किए गए हैं। इसके बाद इसे पुन: न्यायलय में पेश कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें