फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

- जांच के बाद ही चीनी व अन्य यात्रियों को घर जाने की दी जा रही अनुमति

विज्ञापन
विज्ञापन
गुरुग्राम। कोरोना वायरस के बढ़ते प्रभाव को देखते हुए जिला स्वास्थ्य विभाग ने भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण (एएआई) के साथ समन्वय किया है। जिसके जरिए चीन से गुरुग्राम आने-जाने वाले एक-एक यात्रियों पर कड़ी नजर रखी जा रही है। यात्रियों को उचित चिकित्सा जांच के बाद ही घर जाने दिया जा रहा है। जो भी यात्री संदिग्ध लगता है, उसके ब्लड व अन्य सैंपल लिए जा रहे हैं।
विज्ञापन

विभागीय अधिकारियों के मुताबिक एएआई के साथ समन्वय के बाद चीन से आईजीआई (इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट) आने वाले प्रत्येक यात्री की सूचना स्वास्थ्य विभाग को मिल रही है, जिसके बाद विभाग द्वारा संबंधित यात्री की प्राथमिक तौर पर स्वास्थ्य जांच की जा रही है। जिन यात्रियों में सर्दी, खांसी व जुकाम के लक्षण देखने को मिल रहे हैं, उनसे तत्काल सैंपल लिया जा रहा है। सैंपल को जांच के लिए एनआईबी (नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ बायोलॉजी) पुणे भेजा जाएगा। वहीं, एएआई के जरिए ही चीन जाने वाले यात्रियों का भी डाटा स्वास्थ्य विभाग रख रहा है।
-------
वुहान से आने वाले यात्रियों पर विशेष नजर :
पिछले 14 दिनों के दौरान चीनी शहर वुहान का दौरा करने वाले नागरिकों पर स्वास्थ्य विभाग विशेष नजर रख रहा है। विभाग के मुताबिक चीन से आने वाले यात्रियों, जिनमें सर्दी, खांसी-जुकाम के संदिग्ध लक्षण हैं, उनकी तत्काल जांच की जा रही है। इस दौरान स्वास्थ्य विभाग यात्रियों के वुहान से कनेक्शन की भी जांच कर रहा है। विभागीय अधिकारियों के मुताबिक इस बात की भी खास तौर पर जांच की जा रही है कि चीन से आने वाले यात्रियों का कहीं से कोरोना वायरस से पीड़ित मरीज से कोई संपर्क तो नहीं रहा है।
विज्ञापन

----------
अस्पताल से अलग बनाया गया है कोरोना वार्ड :
कोरोना वायरस के खतरों को देखते हुए सेक्टर-10 स्थित नागरिक अस्पताल परिसर में अलग से एक वार्ड बनाया गया है। दूसरे लोग कोरोना के संदिग्ध मरीजों के संपर्क में न आएं इसलिए कोरोना वार्ड अस्पताल से बाहर एक कोने में बनाया गया है। वैसे जिले से अभी तक कोरोना वायरस का एक भी मरीज सामने नहीं आया है। चीन से आने वाले दो नागरिकों की जांच जरूर की गई है। इनमें कोरोना वायरस के संदिग्ध लक्षण देखने को मिले थे, लेकिन स्थिति सामान्य मिलने के बाद स्वास्थ्य विभाग ने उनको घर भेज दिया।
---------
पूरी हैं स्वास्थ्य विभाग की तैयारियां :
सीएमओ जेएस पूनिया ने बताया कि कोरोना वायरस को लेकर स्वास्थ्य विभाग की तैयारियां पूरी हैं। सैंपल लेने के लिए पर्याप्त संख्या में किट व करीब 500 एन-95 मास्क भी मौजूद हैं। विभाग के मुताबिक चीन से आने वाले द यात्रियों में कोरोना के संदिग्ध लक्षण देखने को मिले हैं, जिन्हें जांच के बाद घर भेज दिया गया है।
विज्ञापन

----------
सीएमओ का बयान :
कोरोना वायरस से निबटने के लिए हमारी तैयारियां पूरी हैं। इसके लिए आरआरटी (रैपिड रिस्पांस टीम) का भी गठन किया गया है।
- जेएस पूनिया, सीएमओ गुरुग्राम।
---------
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें