फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: एक करोड़ की रंगदारी नहीं देने पर की थी फायरिंग, मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
गुरुग्राम रोड पर रविवार रात हनुमान मंदिर के पास हुई मुठभेड़, अदालत में पेश कर जेल भेजा
विज्ञापन

मुठभेड़ के दौरान बदमाश के पैर में लगी गोली
पूछताछ के बाद मामले में एक अन्य आरोपी को भी किया गिरफ्तार

अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। कपड़ा कारोबारी से एक करोड़ रुपये की रंगदारी मांगने के मामले में कारोबारी के घर पर गोली चलाने वाले आरोपी करण को मुठभेड़ के बाद काबू कर लिया गया है। अपराध शाखा की टीम पर आरोपी ने गोली चलाई तो जवाबी कार्रवाई में उसके दाएं पैर में गोली लगी। आरोपी से पूछताछ के बाद गोली चलाने के दौरान इसके साथ रहे शाद कुरैशी को भी गिरफ्तार किया गया है।
पुलिस प्रवक्ता यशपाल सिंह ने बताया कि आरोपी करण के खिलाफ सूरजकुंड थाने में पुलिस टीम पर हमला करने के आरोप में एफआईआर दर्ज कराई गई है। दोनों आरोपियों को अदालत में पेश किया गया। जहां से करण को जेल भेजने के आदेश मिले जबकि शाद कुरैशी को एक दिन के रिमांड पर लेकर अपराध शाखा की टीम पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन


सारन थाना पुलिस को मामले में शिकायत न्यू जनता कॉलोनी के रहने वाले यश अरोड़ा ने दी थी। उन्होंने पुलिस को बताया कि उनके पिता किसी काम से 26 अप्रैल 2025 को हरिद्वार गए थे। जहां पर पिता के पास रंकित नाम के युवक ने कॉल कर जान से मारने की धमकी देते हुए एक करोड़ रुपये की रंगदारी मांगी। रुपये न मिलने पर गोली मारने की धमकी दी। आरोप है कि उसी रात अज्ञात युवकों ने घर पर आकर बेल बजाई और गाली देते हुए गेट पर गोलियां चलाकर वहां से भाग गए। सारन थाना पुलिस ने मामले में एफआईआर दर्ज की। मामले में तीन आरोपियों को पुलिस पहले गिरफ्तार कर चुकी है।

रविवार रात अपराध शाखा सेक्टर-30 की टीम को सूचना मिली कि इस मामले का एक आरोपी डबुआ कॉलोनी निवासी करण गढ़वाली पाली रोड पर हनुमान मंदिर के पास मौजूद है। टीम वहां पहुंची तो आरोपी भागने लगा और पुलिस टीम पर गोली चला दी। पुलिस ने भी जवाबी कार्रवाई में गोली चलाई तो आरोपी के दाएं पैर में गोली लगी और वो गिर गया। जिसे टीम ने काबू कर अस्पताल पहुंचाया। उसके पास से कट्टा, एक गोली व एक खोल बरामद किया गया है।

आरोपी करण ने बताया कि अपने दोस्त कमल भड़ाना के कहने पर अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर न्यू जनता कॉलोनी में एक कपड़ा व्यापारी के घर पर गोलियां चलाई थीं। वह घटना के बाद से ही उत्तर प्रदेश में छिपा हुआ था। 15 जून को वह अपने घर डबुआ कॉलोनी में आया था। आरोपी पर पहले भी झगड़े व हत्या के प्रयास के 5 केस दर्ज हैं।
विज्ञापन

करण से पूछताछ के बाद पुलिस ने डबुआ कॉलोनी के ही रहने वाले शाद कुरैशी को भी गिरफ्तार किया है। शाद भी वारदात वाली रात को करण व एक अन्य आरोपी को बाइक पर बैठाकर कपड़ा कारोबारी के घर गया था। वहां पर गोली चलाकर धमकी दी थी। मामले में आरोपी रंकित व मिथिलेश को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें