फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: हरी-भरी नजर आएगी अब सेक्टर-87 की मास्टर रोड, लगेंगे पेड़-पौधे

विज्ञापन
विज्ञापन
साढ़े तीन करोड़ रुपये की लागत से सेक्टर-87 की सड़क के दोनों तरफ लगाए जाएंगे
विज्ञापन

14 महीने में पूरा हो जाएगा कार्य
हेमलता
फरीदाबाद। ग्रेटर फरीदाबाद क्षेत्र की मास्टर रोड के दोनों ओर सौंदर्यीकरण एवं हरा-भरा बनाने के उद्देश्य से पेड़-पौधे लगाए जाएंगे। रख-रखाव के अभाव में ये पेड़-पौधे सूखकर खराब न हो जाएं, उसके लिए माली की नियुक्ति भी की जाएगी। जो समय-समय पर पानी के साथ खाद आदि डालकर हरियाली को बरकरार रखेंगे। इस क्षेत्र को हरा-भरा बनाने के लिए फरीदाबाद महानगर विकास प्राधिकरण की ओर से तैयारी शुरू कर दी हैं।

फरीदाबाद महानगर विकास प्राधिकरण की ओर से ग्रेटर फरीदाबाद की मास्टर रोड के सेक्टर-87 की दो किलोमीटर सड़क को सुंदर बनाने के लिए तैयारी शुरू कर दी गई है। इस सड़क के दोनों ओर फुटपाथ पर फूलों वाले और छायादार के साथ ही क्षेत्र को आकर्षक बनाने के लिए पेड़-पौधे लगाए जाएंगे। इसके अलावा सड़क के दोनों ओर खुशबूदार फूल भी लगाए जाएंगे, जिससे मास्टर रोड देखने में आकर्षित नजर आएगी। इसको लेकर विभाग की ओर से निविदा जारी कर दी गई है। यह कार्य आने वाले 14 महीने में पूरा हो जाएगा। इस कार्य को पूरा करने के लिए एफएमडीए की ओर से करीब साढ़े 3 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे।
विज्ञापन


पानी के लिए लगाई जाएगी नल
सड़क के दोनों ओर लगे पेड़-पौधों को सींचने के लिए एफएमडीए की ओर से जगह-जगह पर नल लगाए जाएंगे। ताकि माली अपनी सुविधा के अनुसार पानी को चला सकें। इसके अलावा माली को पौधों में डालने के लिए खाद व कीड़ों की दवा भी दी जाएगी, ताकि पौधों को हरा-भरा रखा जा सके।
विज्ञापन


सुरक्षा के लिए लगाई जाएगी जाली
फरीदाबाद महानगर विकास प्राधिकरण के अधीक्षक अभियंता सिविल देवेंद्र भड़ाना ने बताया कि पेड़-पौधों को सड़कों पर घूमने वाले लावारिस जानवरों से बचाने के लिए जाली भी लगाई जाएगी। इससे लावारिस जानवर पौधे को कोई नुकसान नहीं पहुंचा सकेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें