फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: हरियाणा लायंस ने यूपी धुरंधर को फाइनल में दी शिकस्त

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन



गुरुग्राम। सैल्यूट तिरंगा क्रिकेट लीग के पहले सीजन के फाइनल मुकाबले में हरियाणा लायंस ने यूपी धुरंधर को हराकर खिताब अपने नाम किया। लगातार पांच मुकाबलों में जीत दर्ज कर चैंपियन बनी टीम ने होटल ली मेरिडियन में प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित कर अपनी इस उपलब्धि का जश्न मनाया। इस दौरान फ्रेंचाइजी मालिक नवीन झा, हेड कोच इंद्रानिल बसु और कप्तान युग गुप्ता सहित टीम के अन्य सदस्य मौजूद रहे।


कप्तान युग गुप्ता ने कहा कि लगातार पांच मुकाबले जीतकर खिताब हासिल करना पूरी टीम के लिए गर्व की बात है। यह जीत खिलाड़ियों की मेहनत, एकजुटता और दृढ़ संकल्प का परिणाम है। वहीं, उपकप्तान अभिराज ने कहा कि सभी खिलाड़ियों ने अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन



फ्रेंचाइजी मालिक नवीन झा ने कहा कि उन्हें शुरुआत से ही टीम की क्षमता पर पूरा भरोसा था। हरियाणा लायंस की टीम में कप्तान युग गुप्ता, उपकप्तान अभिराज, कार्तिक, कृष्णा देव, मयंक परमार, ठाकुर विराट पंकज, यश शर्मा, अभय गंगवार, हर्षित शर्मा, मुलचंद, पीयूष और रोहन भाटी शामिल रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें