फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: हरियाणा बोर्ड देगा तकनीकों और रोजगारपरक कौशल पर जोर

विज्ञापन
विज्ञापन
गुरुग्राम। जिले के सरकारी स्कूलों में छात्रों को भविष्य की तकनीकों और रोजगारपरक कौशल पर जोर दिया जाएगा। इसको लेकर हरियाणा बोर्ड की ओर से तैयारियां तेज हो गई हैं। इसके लिए जल्द ही शिक्षकों को प्रशिक्षित किया जाएगा। हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड आए आदेश के अनुसार सरकारी और एडेड स्कूलों में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई), रोबोटिक्स, कोडिंग और व्यावसायिक शिक्षा शुरू करने का निर्णय लिया है।
विज्ञापन

इस पहल का उद्देश्य छात्रों को आधुनिक तकनीकी ज्ञान के साथ रोजगार के लिए तैयार करना है। इस कार्यक्रम को केंद्र सरकार की संस्था परख के सहयोग से लागू किया जाएगा। प्रशिक्षण कार्यक्रम आगामी एक से दो महीने के भीतर बोर्ड मुख्यालय में आयोजित किए जाएंगे ताकि शिक्षक नई तकनीकों और आधुनिक पाठ्यक्रमों को प्रभावी तरीके से छात्रों तक पहुंच सकें। हरियाणा बोर्ड चेयरमैन डॉक्टर पवन कुमार ने बताया कि स्कूलों में अब पढ़ाई केवल किताबों तक सीमित नहीं रहेगी बल्कि छात्रों को भविष्य की तकनीकों और रोजगार पर जोड़ दिया जाएगा। इसी उद्देश्य से एआई, रोबोटिक्स, कोडिंग और अन्य रोजगारपरक विषयों को चरणबद्ध तरीके से स्कूलों में शुरू किया जाएगा। यह पहल छात्रों में रचनात्मक सोच, तकनीकी समझ और समस्या समाधान की क्षमता विकसित करने में मदद करेगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें