फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: हर्ष रॉय ने अंडर-41 किग्रा वर्ग में जीता स्वर्ण पदक

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

गुरुग्राम। 37वीं स्टेट ताइक्वांडो चैंपियनशिप सब जूनियर व सीनियर वर्ग में गुरुग्राम के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण, रजत और कांस्य पदक जीतकर जिले का मान बढ़ाया। प्रतियोगिता में गुरुग्राम के हर्ष रॉय ने अंडर-41 किग्रा वर्ग में स्वर्ण पदक अपने नाम किया, जबकि आरव डागर ने अंडर-32 किग्रा वर्ग में रजत पदक हासिल किया।



सब जूनियर वर्ग में भी खिलाड़ियों ने उम्दा प्रदर्शन दिखाया। प्रियंक जैन (अंडर-27 किग्रा) ने रजत पदक, कृषव गुप्ता (अंडर-41 किग्रा) ने कांस्य पदक और सब जूनियर महिला वर्ग में गिरिशा चोपड़ा (अंडर-41 किग्रा) ने कांस्य पदक जीता। वहीं सीनियर वर्ग में रोहित कुमार (अंडर-58 किग्रा) ने कांस्य पदक हासिल किया।
विज्ञापन
विज्ञापन




एसकेएम ताइक्वांडो अकादमी के जनरल सेक्रेटरी धर्मेंद्र यादव और कोच सुमित मिश्रा ने खुशी जाहिर की और कहा कि यह उपलब्धि खिलाड़ियों की कड़ी मेहनत और अनुशासन का परिणाम है, जो भविष्य में और भी बड़ी सफलताओं का रास्ता खोलेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें