फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

3450 को लगा कोरोना का टीका

विज्ञापन
विज्ञापन
गुरुग्राम। स्वास्थ्य विभाग की ओर से मंगलवार को 3450 फ्रंटलाइन वर्कर्स को कोरोना का टीका लगाया गया। टीकाकरण की प्रक्रिया कुल 80 केंद्रों पर की गई। स्वास्थ्य विभाग ने 6452 स्वास्थ्यकर्मियों, पुलिस कर्मी व राजस्व विभाग के कर्मियों को टीका लगाने का लक्ष्य रखा था। हालांकि, तकरीबन 53 फीसदी ने ही टीका लगवाया।
विज्ञापन

टीकाकरण प्रक्रिया के दौरान 66 केंद्रों में स्वास्थ्यकर्मियों को दूसरी डोज दी गई। दूसरी डोज के लिए 5002 स्वास्थ्यकर्मियों को टीका लगाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया था लेकिन 3026 स्वास्थ्यकर्मी ही टीका लगवाने के लिए केंद्रों पर पहुंचे। वहीं, 14 केंद्रों पर 1450 को पहली डोज देने का लक्ष्य रखा गया। हालांकि, मात्र 414 लाभार्थी ही पहुंचे जिन्हें टीका लगाया गया।
दूसरी डोज लगवाने का आंकड़ा अधिक रहा। पहली डोज देेने के लिए 500 नगरनिगम कर्मचारियों का लक्ष्य रखा गया था। जिनमें से 123 ही कर्मचारियों ने टीका लगवाया। 500 पुलिसकर्मियों में से 160 ही पुलिसकर्मी टीका लगवाने के लिए केंद्रों पर पहुंचे। वहीं 50 स्वास्थ्यकर्मियों में से 29, 100 राजस्व विभाग के कर्मियों में 14 और 300 पंचायती राज के कर्मचारियों में से 88 ने ही पहली डोज का टीका लगवाया।
विज्ञापन

सात दिन बाद विदेशी यात्रियों की फिर होगी कोरोना जांच
कोरोना के बढ़ते संक्रमण और अन्य देशों में नए स्ट्रेन के मामलों के चलते जिला स्वास्थ्य विभाग और प्रशासन ने भी सख्ती बरतना शुरू कर दिया है। अब ब्राजील, यूके और अन्य यूरोपीय देशों से आने वाले यात्रियों की जांच एयरपोर्ट पर होने के सात दिन बाद भी आरटीपीसीआर जांच होगी। इन सात दिनों तक उन्हें होम क्वारंटीन रहना होगा। सीएमओ वीरेंद्र यादव ने बताया कि इन यात्रियों पर विशेष नजर रखी जाएगी। सात दिन बाद आरटीपीसीआर से जांच की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें